हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्वतंत्रता दिवस ट्रैफिक एडवाइजरी: फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर आज इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, कब खुलेगा यातायात?

Independence Day: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. गुरुवार सुबह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. पढ़िये राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

विज्ञापन
AI-generated image

लाला किले की प्राचीर पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को तिरंग फहराने वाले हैं. आजादी की सेलिब्रेशन से ठीक पहले आज यानी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. आज लाल किले पर होने वाली रिहर्सल के चलते सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य यातायात बंद रहेगा. साथ ही कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा.

वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. गुरुवार सुबह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. सुरक्षा और लोगों की सुविधा को देखते हुए सुबह 4 बर्ज से 10 बजे तक लाल किले के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे. इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक, लोथियन रोड पर जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल चौक, एसपी मुखर्जी मार्ग पर HC सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक और चांदनी चौक रोड पर फाउंटेन चौक से लाल किले तक सामान्य यातायात बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Crude Oil Price Drop: 5 दिन की तेजी के बाद गिरा कच्चा तेल, क्या अमेरिका-ईरान डील से भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

विज्ञापन

कमर्शियल वाहनों और बसों के लिए भी विशेष प्रतिबंध

इसके अलावा निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड, लिंक रोड और राजघाट से ISB कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड भी प्रभावित रहेगा. इन मार्गों पर सिर्फ लेबल लगे वाहनों को अनुमति दी जाएगी. कमर्शियल वाहनों और बसों के लिए भी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे. 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामु्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. जिन लोगों को भी इस रास्ते पर जाना हो वह वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था जरूर करें.

यह भी पढ़ें: कौन हैं कैरोलिना लेविट, जिन्होंने अचानक पद छोड़ने का ऐलान करके डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा झटका? क्या है फैसले की वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola