Crude Oil Price Drop: 5 दिन की तेजी के बाद गिरा कच्चा तेल, क्या अमेरिका-ईरान डील से भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

Crude Oil Price Today 13 August 2026: अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल के दाम टूटे. ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर के पास आया. जानिए भारत में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट्स.

crude oil (20)

Crude Oil Price Fall: 5 दिन बाद गिरा कच्चा तेल, जानिए क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में पिछले 5 दिनों से चली आ रही बढ़त पर आखिरकार ब्रेक लग गया है. 13 अगस्त 2026 को ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. तेल की कीमतों में यह नरमी अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते (US-Iran Agreement) की उम्मीदों के चलते आई है.

विज्ञापन

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल सस्ता होने से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे?

विज्ञापन

आज कितना सस्ता हुआ कच्चा तेल?

सुबह के कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव में मंदी देखी गई. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1.01% की गिरावट के साथ 88.080 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं WTI क्रूड ऑयल 1.15% फिसलकर 82.301 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

क्यों गिर रहे हैं कच्चे तेल के दाम?
कच्चे तेल में आई इस गिरावट की सबसे मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित डील की उम्मीदें हैं. निवेशक उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत से तेल सप्‍लाई का यह सबसे जरूरी समुद्री रास्ता होर्मुज स्‍ट्रीट (Strait of Hormuz) सुरक्षित रहेगा. दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से भी ये संकेत मिले हैं कि तेहरान (ईरान) और वाशिंगटन (अमेरिका) के बीच बैक-चैनल बातचीत चल रही है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महत्वपूर्ण जलमार्गों पर उनका नियंत्रण है, हालांकि वे ईरान पर आर्थिक दबाव भी बनाए हुए हैं. वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी ये स्पष्ट कर द‍िया है क‍ि फिलहाल किसी अंतरिम समझौते को लेकर कोई बहुत बड़ा डेवलपमेंट नहीं है.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्या असर पड़ा?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद आज भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय तेल व‍िपणन कंपनियों ने हाल के दिनों में क्रूड महंगा होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए थे. इसलिए, अब जब क्रूड में हल्की गिरावट आ रही है, तो तुरंत कीमतें घटने की संभावना भी कम ही जताई जा रही है.

विज्ञापन

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है. ऐसे में अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो जाता है और ग्लोबल ऑयल सप्लाई सामान्य होती है, तो लंबी अवधि में इसका फायदा भारतीय ग्राहकों को जरूर मिल सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ