दिल्ली के अमर कालोनी में आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी के साथ दुषकर्म ओर हत्या के मामले में आरोपी राजस्थान के अलवर का राहुल मीणा 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है. पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है और साथ ही उसे साथ लेकर क्राइम सीन को रीक्रिएट करवाया जा रहा है कि आखिर कार उसने हत्या की इस वारदात को कैसे अंजाम दिया. पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति जानने के लिए expert की सलाह भी ले रही है.
इस बीच राहुल के अब तक जो सीसीटीवी और कुछ वीडियो भी सामने आए है उनकी भी जांच चल रही है. घटना वाले दिन राहुल किस तरह से सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर कैलाश हिल इलाके में आया और घर के आसपास उसे देखा गया. 6.39 पर वो घर के अंदर दाखिल हुआ जबकि 7 बजकर 20 मिनट पर घर से निकलते देखा गया. इस दौरान उसने अपनी पैंट और जूते बदले. शायद हत्या को अंजाम देते वक्त उसके कपड़े और जूते खून से अन गए थे और दाग छुपाने के लिए उसने अपने कपड़े बदल लिए और घर से बाहर निकल गया. इस दौरान उसने घर से नकदी और ज्वेलरी भी लूटी. आरोपी से जैसे जैसे पूछताछ आगे बढ़ रही है वैसे वैसे वो खुलासे करता जा रहा है.
पूछताछ में राहुल ने बताया की वो करीब 10 महीने पहले इस घर में काम करने आया था. ओर डेढ़ महीने पहले तक उसका अच्छे से काम चल रहा था. लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. जिसकी वजह पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके नौकर राहुल को गेमिंग की आदत थी जिसके चलते वो लोगों से उधार लेता था. परिवार को रोज उसकी शिकायत मिल रही थी इसीलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया. लेकिन किसी को नहीं पता था कि इसका बदला राहुल इतनी जघन्य वारदात को अंजाम देकर लेगा. 22 तारीख की सुबह राहुल घर में तब दाखिर हुआ जब पीड़ित लड़की के माता पिता जिम गए हुए थे. राहुल अच्छे से जानता था कि उसे घर में कैसे दाखिल होना है कहां उसे चाबी मिलेगी. घर मे घुसने के बाद राहुल ने रेप हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. इसके बाद राहुल सीधा द्वारका इलाके में गया और वहां जाकर एक होटल में रुका. पुलिस ने जब इस सनसनीखेज हत्या की वारदात की जांच शुरू की तो राहुल की तलाश करते हुए राजस्थान के अलवर जा पहुंची. लेकिन वहां जाकर जो पुलिस को जो पता चला उसने पुलिस के होश उड़ा दिए. राहुल ने दिल्ली में रेप और हत्या को अंजाम देने से महज कुछ घंटे पहले अलवर में भी एक लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश करके गया था और वहां भी पुलिस इसकी तलाश कर रही है. राहुल ने एक मोबाइल फोन भी चुराया था और एक फोन उसने किसी को बेच दिया था.
कैसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
चोरी का मोबाइल, होटल WiFi और इंस्टाग्राम चैट से खुला राज ऐसे पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा. अमर कलौनी के कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे केस को सुलझाने में तीन अहम डिजिटल सुराग से आरोपी पकड़ा गया.
एक चोरी किया गया मोबाइल फोन, होटल का WiFi और इंस्टाग्राम चैट सबसे अहम रहे
पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा वारदात के बाद करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच में सामने आया कि आरोपी के पास अपना मोबाइल नहीं था. राजस्थान के अलवर में राहुल ने दुष्कर्म के दौरान एक फोन चुराया था और उसी का इस्तेमाल करते हुए वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. आगे की जांच में पता चला कि आरोपी द्वारका के एक होटल में ठहरा हुआ था, जहां वह होटल के WiFi के जरिए इंटरनेट चला रहा था. इसी दौरान राहुल ने अपने गुरुग्राम में रहने वाले रिश्तेदार से इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए लगातार संपर्क में था.
दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और डिजिटल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की
आरोपी के रिश्तेदार से पूछताछ कर डिटेल्स ली. इन सभी तकनीकी सुरागों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुच पाई और उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था और परिवार के डेली रूटीन से अच्छी तरह वाकिफ था. इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है.
अमर कालोनी लड़की का रेप और मर्डर करने वाला आरोपी कम उम्र में ही बन चुका है दरिंदा. आरोपी से देर रात पुलिस ने पूछताछ की और जो खुलासा राहुल ने किया उसे सुनकर दिल्ली पुलिस के अफसर न सिर्फ चौंके बल्कि उनमें गुस्सा भी भर गया
कैसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी राहुल को मालूम था कि मृतक लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं. राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और कैसे लॉक को खोलना है. सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया था, स्टडी रुम अलग से फ्लैट के रूफ पर बनाया हुआ है. लड़की चूंकि UPSC की तैयारी कर है लिहाजा माता- पिता ने सुबह सुबह उठ कर पढ़ाई करने को कहा था. लड़की पढ़ाई कर रही थी आरोपी सीधा स्टडी रुम में गया. लड़की का रेप करने के लिए उसका गला दबाया उसको काबू में करने की कोशिश की लेकिन लड़की ने विरोध किया.
आरोपी ने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला किया जिस से लड़की के साथ से खून निकलने लगा लड़की बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में लड़की के साथ आरोपी ने रेप किया. अब आरोपी राहुल को घर में लूटपाट करनी थी घर में लॉकर भी थम इंप्रेशन से ही खुलता था. लिहाजा आरोपी राहुल ने रेप के बाद लड़की को स्टडी रुम से घसीटा और सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे कमरे में लेकर आया जहां लॉकर था और खून से लथपथ लड़की का फिंगर लॉकर से टच किया लेकिन लॉकर नहीं खुला.
दरअसल लड़की का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो चुका था और लड़की के हाथों में खून लग गया था शायद इसी वजह से लाकर नहीं खुला. पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि इस वक्त तक लड़की मर चुकी होगी. आरोपी लड़की की लाश को फर्श पर छोड़ देता है. आरोपी अब पेचकस से लॉकर खोलता है और कैश और ज्वेलरी निकाल लेता है. लॉकर से कैश और ज्वेलरी निकालने के बाद बैग में कैश और ज्वेलरी रख लेता है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पेंट और जूते पर खून लग गया था लिहाजा अपनी पेंट और जूते उतारता है और मृतक लड़की के भाई की पेंट पहनता और घर में पड़ी हुई चप्पल पहनता और फिर मौके से फरार हो जाता है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कम उम्र में ही गैंबलिंग से पैसा कमाने की बुरी आदत पड़ चुकी थी आरोपी को.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राहुल ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था. राहुल को लड़कियों की आदत लगी थी वो ऑनलाइन गेम से पैसे कमाता और लड़कियां लाता था उनके साथ सेक्स करता था. अपनी इन्हीं आदतों के कारण आरोपी राहुल 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस की शादीशुदा महिला के साथ रेप करता है और फिर उसको दांतों से काटता है और जान से मारने की धमकी देकर वहां से दिल्ली के लिए निकलता है. 22 अप्रैल को दिल्ली पहुंचता है और यहां भी अपने पुराने मालिक की बेटी के साथ रेप करता है उसका मर्डर कर देता है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में आरोपी बता रहा है कि मकसद लूटपाट ही था लेकिन पूछताछ करने वाले अफसरों ने बताया कि बहुत मुमकिन है कि मृतक लड़की पर इसकी पहले से नजर थी और आरोपी रेप और लूट की वारदात को अंजाम देने ही आया था क्योंकि एक दिन पहले अलवर में भी रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक लड़की पढ़ाई में बेहद होशियार थी 12वीं क्लास में ऑल इंडिया टॉपर भी रही थी. 22 वर्षीय मृतक की शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक.
यह भी पढ़ें;अब दिल्ली के स्कूलों में क्यों बजेगी वॉटर बेल? सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक
शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या की गई.रेप की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. . सर पर चोट का निशान. फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा. उसके बाद ये बात साफ हो पाएगी कि राहुल ने हत्या करने के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया था क्या.
यह भी पढ़ें;प्रीत विहार पार्किंग मर्डर केस, दिल्ली पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines