अब दिल्ली के स्कूलों में क्यों बजेगी वॉटर बेल? सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

गर्मी के मद्देनजर और हीट वेव के अलर्ट के चलते दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की है। हर 45 मिनट के बाद छात्रों को पानी पीने के लिए ये वॉटर बेल जरुरी होगी। पढ़िए दिल्ली से दिव्या अग्रवाल की रिपोर्ट।

Delhi schools government has issued guidelines

दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सभी स्कूलों में वॉटर बेल बजाने का नियम है। गर्मी के मद्देनजर और हीट वेव के अलर्ट के चलते दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की है। हर 45 मिनट के बाद छात्रों को पानी पीने के लिए ये वॉटर बेल जरुरी होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा गाइड लाइन में कई प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए सभी DDE (जिला/ज़ोन) को इन निर्देशों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खुले में होने वाली प्रार्थना सभाओं को सीमित किया जाए या छायादार/इनडोर स्थानों पर कम समय के लिए आयोजित किया जाए। खुले में कक्षाएं न लगाई जाएं।

विज्ञापन

गाइडलाइन में साफ किया गया कि स्कूल “वॉटर बेल” प्रणाली लागू करें, जिसके तहत हर 45–60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जाए, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। छात्र पर्याप्त मात्रा में पानी साथ लाएं। स्कूलों में स्वच्छ और ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हीट वेव से संबंधित IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) सामग्री को स्कूल के प्रमुख स्थानों जैसे नोटिस बोर्ड, गलियारों और कक्षाओं में प्रदर्शित किया जाए। कक्षा समय/असेंबली के दौरान छात्रों को हीट वेव से बचाव, पानी पीने के महत्व और हीट से संबंधित बीमारियों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी जाएगी। आवश्यकता होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रत्येक छात्र को एक अन्य छात्र के साथ जोड़ा जाए, ताकि वे एक-दूसरे के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। छात्रों को बाहरी शारीरिक गतिविधियों से दूर रखा जाए। गाइड लाइन में बताया गया कि प्रत्येक स्कूल एक नोडल शिक्षक नियुक्त करे, जो निम्न कार्यों की निगरानी करेगा।

विज्ञापन

नियमित सलाह अपडेट-

कक्षा शिक्षक अभिभावकों को उनके संबंधित व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से IMD की सलाह साझा करेंगे। स्कूल प्रतिदिन हीट वेव पूर्वानुमान और अलर्ट को असेंबली/नोटिस बोर्ड के माध्यम से साझा करेंगे।

विज्ञापन

उपयुक्त कपडे और व्यक्तिगत स्वच्छता-

गाइडलाइन में अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे अपने बच्चों को हल्के, सांस लेने योग्य सूती कपड़ों में स्कूल भेजें। साथ ही दैनिक स्नान और स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ