प्रीत विहार पार्किंग मर्डर केस, दिल्ली पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Police ने प्रीत विहार पार्किंग मर्डर केस में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया. CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए तीनों आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जांच जारी. पढ़िए दिल्ली से विमल कौशिक की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-21T162016.998

दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पंकज नय्यर पर गोली चलाने के आरोपी गौरव शर्मा को पहले गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद उसके साथी सुनील शर्मा और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को भी पकड़ लिया गया है. पंकज की गोली लगने से मौत हो गई थी.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की तीन खास टीमें बनाई गईं. इनमें PS प्रीत विहार का लोकल स्टाफ, स्पेशल स्टाफ और एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल (ASB), ईस्ट डिस्ट्रिक्ट शामिल थे.

विज्ञापन

सभी टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने का काम सौंपा गया था. गहन CCTV एनालिसिस, टेक्निकल सर्विलांस और बड़े पैमाने पर फील्ड में पूछताछ की गई. घटनास्थल और उसके आसपास लगे कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई और लोकल इंटेलिजेंस को एक्टिव रूप से डेवलप किया गया. लगातार टेक्निकल एनालिसिस, CCTV सबूत और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, संदिग्धों की पहचान की गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ