Zero Visibility में कैसे होती है एयरक्राफ्ट की लैंडिंग? जानिए ILS सिस्टम कैसे करता है काम

Zero Visibility Landing System: घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट की आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में ऐसे में विमान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) नामक ग्राउंड-बेस्ड नेविगेशन का उपयोग करते हैं, जो सुरक्षित लैंडिंग में मददगार होता है।

Emergency Landing

फ्लाइट की एयरपोर्ट पर मैन्युल लैंडिंग कराई गई।

Zero Visibility Landing System: उत्तर भारत में लगातार कोहरा बढ़ रहा है, यहां तक कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण शनिवार को 19 फ्लाइट्स का रूट बदल दिया गया और 200 से अधिक फ्लाइट डिले हुई हैं। शहर में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे के कारण ऑपरेशन प्रभावित हुआ है ,वहीं शुक्रवार को 400 से अधिक उड़ानें डिले हुईं। इसके अलावा नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण  सड़क और रेल ट्रांसपोर्ट पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन

घने कोहरे में कैसे लैंड होते हैं एयरक्राफ्ट?

घने कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशन को बाधित करता है, क्योंकि इससे विजिबिलिटी प्रभावित हो जाती है, जिससे हवाई अड्डों या रनवे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित होती है। ऐसे में विमान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) नामक ग्राउंड-बेस्ड नेविगेशन का उपयोग करते हैं। ILS एक स्टैंडर्ड इंटरनेशनल सिविल एविएशन आग्रेनाइजेशन (ICAO) लैंडिंग हेल्प है, जिसका उपयोग सामान्य या खराब मौसम की स्थिति में रनवे पर उतरने के लिए विमान को डायरेक्शन गाइडेंस और गाइडेंस सिग्नल देने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

विमान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम- Credit-AAI

विज्ञापन

ये उपकरण भी आते हैं काम

इन इक्विपमेंट अलावा रनवे पर लाइटिंग सिस्टम और विजिबिलिटी हेल्प तैयार किया जाता है ताकि पायलट ये तय कर सके या देख सकें कि वह सही ऊंचाई या मिस्ड एप्रोच पॉइंट (MAP) के पास कब पहुंचता है। ये सिस्टम पायलट को यह समझने में मदद करती हैं कि विमान रनवे के पास कैसे पहुंचेगा। जब पायलट रनवे की सेंट्रल लाइन से नहीं मिल रहे होते हैं, या उससे कम या उससे अधिक दूरी पर होते हैं, तो चेतावनी भी दी जाती है। ऐसे में पायलट को सही तरीके से  प्लेन को लैंड कराने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ