Farmers Protest: दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में जुटे किसान, जानें क्या है मांगें
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Farmers Protest: भारतीय किसान संघ (BKS) की अगुवाई में हजारों की संख्या में सोमवार को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे। ‘किसान गर्जन रैली’ के जरिए किसान अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर यहां जुटे हैं।
माना जा रहा है कि देश भर के 560 जिलों की 60 हजार ग्राम समितियों के एक लाख से अधिक किसान ‘किसान गर्जन रैली’ में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे हैं। BKS की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, “किसान चार महीने पहले शुरू हुए ‘जन जागरण’ कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान पहुंचेंगे।”

BKS के अखिल भारतीय अभियान प्रमुख राघवेंद्र पटेल ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि दक्षिणी राज्य तेलंगाना और मध्य भारत के मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में भारतीय किसान संघ ने पिछले 4 महीनों में करीब 20,000 किलोमीटर की पदयात्रा, 13,000 किलोमीटर की साइकिल रैलियां और 18,000 सभाएं की हैं। इसके बाद अब ये मेगा रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई है।

राघवेंद्र पटेल ने बताया कि यह रैली चार प्रमुख मांगों को लेकर आयोजित की गई है। इनमें पहली- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य लागू किया और सुनिश्चित किया जाना चाहिए। दूसरी- सभी प्रकार के कृषि आदानों पर जीएसटी को समाप्त किया जाना चाहिए।
और पढ़िए – BJP Parliamentary Party meeting: भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, PM मोदी समेत केंद्रीय मंत्री मौजूद

तीसरी- ‘किसान सम्मान निधि’ में पर्याप्त वृद्धि होनी चाहिए, भारत सरकार से 100 प्रतिशत वित्त पोषण वाली एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना जो किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपये तक देती है। चौथी मांग ये है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) फसलों के लिए अनुमति वापस ली जानी चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: