Delhi Hotel Fire News: होटल के मालिक लवकेश बजाज पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Delhi Hotel Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है. लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली.

DELHI HOTEL FIRE

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है. लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजे गए. अधिकारियों के मुताबिक आग मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपरी हिस्सों तक फैल गई. दमकल कर्मियों ने बेसमेंट समेत कई हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को तुरंत CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है.

केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मालवीय नगर आग की घटना के पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. मालवीय नगर आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: हिरासत में लिया गया होटल मालिक लवकेश बजाज

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में ले लिया है. इस होटल में आग लगने से विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की जान चली गई थी.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: होटल 'फ्लोरिश स्टेज़' के सह-मालिक लवकेश बजाज और उनकी पत्नी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मालवीय नगर होटल अग्निकांड पर जताया दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली मेयर ने MCD को दिए जांच के आदेश

दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने एमसीडी को मालवीय नगर अग्निकांड मामले में जांच के निर्देश दिए हैं. उन्होंने 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सबमिट करने को भी कहा है.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली पुलिस के अधिकारी होटल फ्लोरिश स्टेज के सह-मालिक लवकेश बजाज के आवास पर पहुंचे

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ।

आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद ख़बर आ रही... दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 3, 2026

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले पर दिल्ली के राज्यपाल ने बुलाई बैठक

मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले पर दिल्ली के राज्यपाल ने अहम बैठक बुलाई है.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश- रामवीर सिंह बिधूड़ी

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय होटल अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की FIR

मालवीय रेस्टोरेंट अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने 'दोषपूर्ण मानववध' और BNS की बाकी संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: पिछले 3 महीने में ये चौथी ऐसी घटना- देवेंद्र यादव

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: जो लोग वेंटिलेटर पर हैं, उनकी हालत गंभीर है- डॉ. संदीप बुधिरजा

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली : मैक्स हेल्थकेयर ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप बुधिरजा ने बताया, "जो लोग वेंटिलेटर पर हैं, उनकी हालत गंभीर है. ऐसे सात या आठ मरीज हैं... इनकी उम्र अलग-अलग है. मैंने जिन लोगों को देखा है, उनकी उम्र तीस से पचास साल के बीच है... एक या दो लोगों को बहुत ज़्यादा झुलसने या जलने की चोटें थीं, लेकिन ज़्यादातर लोगों को फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं थीं... सुबह करीब 9.15 बजे, हमें सड़क के उस पार धुआं दिखाई दिया..."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, होटल के संचालन में तीन साझेदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन साझेदारों के दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां ​​होटल के स्वामित्व, संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: हमें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है- पीड़ित परिवार

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग : दिल्ली: पीड़ित के परिवार के एक सदस्य ने कहा, "...मैक्स हॉस्पिटल ने बताया कि यहां 2-4 शव हैं, लेकिन इसके अलावा हमें कोई और जानकारी नहीं दी जा रही है. हमें अपने प्रियजनों के बारे में कुछ भी पता नहीं है... यहां कोई भी हमारी मदद करने की कोशिश नहीं कर रहा है... हम बहुत ज्यादा परेशान और निराश हैं."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली सरकार को मामले की समीक्षा करनी चाहिए- कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "दिल्ली में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. मेरी राय में, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इसकी समीक्षा करनी चाहिए, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए, और इस बात की जांच करनी चाहिए कि इतनी ज़्यादा आग क्यों लग रही है और क्यों लोगों की जान जा रही है..."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली हादसे के बाद पीड़ित परिवारों ने बताया अपना दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग : पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, "मेरी एक बेटी है, तारिणी अग्रवाल, जो 42 साल की है. उसकी दो बेटियां हैं—एंजल, जो 20 साल की है, और उसकी छोटी बेटी, जो 17 साल की है. हमें नहीं पता कि वे कहां हैं। तीनों ही लापता हैं... मुझे पुलिस से भी फोन आया था... अस्पताल प्रशासन हमें कुछ भी नहीं बता रहा है..."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: हौज रानी गांव के रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताई आखों देखी

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग : हौज रानी गांव के रहने वाले वसीम राजा, जिन्होंने लोगों की जान बचाने की कोशिश में कई लोगों को बचाया, कहते हैं, "जैसे ही शॉर्ट सर्किट हुआ, हम यहां पहुंच गए। हम यहां पहुंचने वाले सबसे पहले लोग थे। यहां गद्दों की एक दुकान है, जिसे नुकसान पहुंचा था। हमने वहां से गद्दे लिए और उन्हें सड़क पर बिछा दिया, ताकि इमारत से कूद रहे विदेशियों की मदद की जा सके। इसके तुरंत बाद, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें यहां पहुंच गईं। हमने इमारत के अंदर से कई विदेशी नागरिकों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। गांव वालों ने, फायरमैन और पुलिस के साथ मिलकर, कई लोगों को बचाया। कांच की वजह से हमारे पैरों में चोटें आई हैं।"

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली हादसे पर मैक्स हेल्थकेयर का बयान आया सामने

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग : 'मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में लाए गए 39 मरीजों में से 18 को मृत अवस्था में लाया गया था, 15 ICU में भर्ती हैं—जिनमें 8 मरीज वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है. मामूली चोट वाले 5 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई. एक मरीज को गंभीर रूप से जलने के कारण सफदरजंग हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. मृतकों में स्थानीय और विदेशी नागरिक, दोनों शामिल हैं.' : मैक्स हेल्थकेयर

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: उत्तराखंड सीएम ने दिल्ली में हुई आग की घटना पर जताया दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली में हुई घटना जांच का विषय है- मनोज तिवारी

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली: मालवीय नगर आग : BJP नेता मनोज तिवारी ने कहा, ".... यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमें जानकारी मिली कि एक होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस आग में 21 लोगों की जान चली गई है... यह जांच का विषय है... हम लगातार सभी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं..."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: लापरवाही के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिक को गिरफ़्तार किया जाएगा- दिल्ली के मंत्री

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग : दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "लापरवाही के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिक को गिरफ़्तार किया जाएगा. हम किसी भी अवैध इमारत और दोषी पाए जाने वालों को नहीं बख्शेंगे."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर में हुई घटना पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल में आग लगने की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दुख जताया है.

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है.

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली की घटना पर राहुल गांधी ने जताया दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है.

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो राहत और बचाव कार्य में हर संभव योगदान दें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: BJP विधायक सतीश उपाध्याय पहुंचे मालवीय नगर

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली : अपने विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर में आग लगने की एक बड़ी घटना पर BJP विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "अब तक 21 लोगों की मौत हुई है और 47 लोगों को बचाया गया है."

"यह घटना सुबह 8.51 बजे हुई। हम सुबह 9 बजे से ही यहाँ मौजूद हैं। कुछ ही समय के भीतर, दमकल विभाग और बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों को बचाने में पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी मदद की। अब तक 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस घटना में 21 लोगों की जान गई है। आग कैसे लगी, यह जाँच का विषय है। यह एक बेहद दुखद घटना है। सरकारी एजेंसियाँ बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अगर एजेंसियों ने समय पर कार्रवाई न की होती, तो यह घटना और भी ज़्यादा गंभीर रूप ले सकती थी। यहाँ बांग्लादेश और सार्क (SAARC) देशों के ऐसे लोग मौजूद थे, जो इलाज के लिए यहाँ आए थे और BnB में ठहरे हुए थे।"

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली आग घटना पर रक्षा मंत्री ने जताया दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: पहले आग छोटी थी और फिर वह बढ़ती चली गई- स्थानीय निवासी

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली: शेर खान नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मैं सुबह दुकान जा रहा था। पहले यहाँ एक छोटी सी आग लगी थी, फिर वह बढ़ती चली गई। जैसे-जैसे आग बढ़ी, ऐसा लगने लगा कि यहाँ से कूदने का कोई रास्ता ही नहीं बचा है। लोगों ने गद्दे बिछा दिए, और तीसरी मंज़िल से कुछ लोग एक छोटे बच्चे के साथ उन पर कूद गए... वह कह रही थी कि उसका पैर टूट गया है। लोगों ने बहुत कोशिश की। हालाँकि, समय बीतने के साथ-साथ स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है..."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: अब तक 21 लोगों की मौत

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर आग की घटना पर, DCP साउथ अनंत मित्तल ने कहा, "आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर में 'फ्लोरिश स्टे B&B' में आग लगने की सूचना मिली. स्थानीय पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव, लोगों को बाहर निकालने और राहत कार्य शुरू कर दिए. 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. पुलिस, दमकल सेवा और अन्य आपातकालीन responders के आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों के जरिए, 40 से ज़्यादा लोगों को बचाया गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बड़े दुख के साथ यह सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत हो गई है. बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी हैं, और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां ​​मौके पर तैनात हैं."

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: पीएम मोदी ने जताया दुख

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: PM मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया है, और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग से 20 लोगों की मौत

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर रेस्टोरेंट में आग: मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की.

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग

Delhi Hotel Fire LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग को लेकर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों को मौके पर भेज दिया गया था. उन्होंने बताया कि इमारत के नीचे एक होटल चलाया जा रहा था और शुरुआती जांच में आग उसी होटल से फैलने की बात सामने आ रही है. हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. एसडीएम के मुताबिक शवों को निकालकर अस्पताल भेजे जा चुका है. उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि होटल किसी दूसरे लाइसेंस के आधार पर संचालित किया जा रहा था. वहीं समय रहते बीएसईएस द्वारा बिजली सप्लाई बंद किए जाने से आग को नियंत्रण में लाने में मदद मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ