16 साल की नाबालिग का गैंगरेप, प्रेग्नेंट होने पर बनाया अबॉर्शन का दबाव; 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad 16 Year Beggar Rape Case: फरीदाबाद में एक 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़िता पर अबॉर्शन का दबाव बनाया था। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

Faridabad Woman Rape Attempt

प्रतीकात्मक तस्वीर

Faridabad 16 Year Beggar Rape Case: दिल्ली एनसीआर में मौजूद फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 3 लोगों ने मिलकर एक 16 साल की नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो खराब हालत के बावजूद सभी ने उस पर अबॉर्शन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर आया फोन

पुलिस के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर एक शख्स ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि एक नाबालिग का रेप करने के बाद उस पर अबॉर्शन का दबाव बनाया जा रहा है। 2 NGO शक्ति वाहिनी और नौसृष्टि संस्था ने भी इस मामले की जानकारी दी है।

3 महीने पहले की घटना

शिकायत में शख्स ने बताया कि पीड़िता सड़कों पर भीख मांगती है। पीड़िता के पिता शराब के नशे में धुत रहते हैं और पीड़िता का एक छोटा भाई भी है। तकरीबन 3 महीने पहले पीड़िता अपने भाई की तलाश में निकली थी, तभी एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने मदद के बहाने उसे खाना दिया और ऑटो से भाई को ढूंढने का भरोसा जताया।

ऑटो ड्राइवर ने दोस्तों संग किया रेप

शख्स के अनुसार ऑटो ड्राइवर पीड़िता को अपने साथ कमरे पर ले गया, जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने कई बार उसका रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो उसे मार देंगे।

पीड़िता पर बनाया अबॉर्शन का दबाव

शख्स ने पुलिस को बताया कि पीड़िता के पड़ोसी ने भी खाने और चाय के लालच में कई बार उसका दुष्कर्म किया। हालांकि 3 महीने बाद पता चला कि पीड़िता प्रेग्नेंट है। ऐसे में 6 जनवरी को एक महिला पीड़िता के घर आई और उसे कुछ खाने को दिया, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो सभी आरोपी उसके आसपास थे। आरोपियों ने पीड़िता पर अबॉर्शन का दबाव बनाया। हालांकि यह मामला NGO तक जा पहुंचा।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो (Protection of Children from Sexual offences) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ