क्या है दिल्ली लखपति बिटिया योजना, लाडली योजना से कैसे अलग? किन बेटियों को मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार ने ‘लाडली योजना’ का स्वरूप बदलकर अब उसे ‘लखपति बिटिया योजना’ बना दिया है. होली से पहले दिल्ली की 40 हजार बेटियों के खातों में 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और CM रेखा गुप्ता की उपस्थिति में इस योजना का औपचारिक शुभारंभ होगा.

what is delhi Lakhpati Beti Yojana

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘लाडली योजना’ को अब नए और अधिक लाभकारी स्वरूप में पेश किया है, जिसे ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ का नाम दिया गया है. इस योजना का मकसद बेटियों की शिक्षा को बिना किसी आर्थिक रुकावट के जारी रखना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और CM रेखा गुप्ता की उपस्थिति में योजना की औपचारिक शुरुआत होगी, इसके तहत 40,000 से अधिक बेटियों के खाते में 100 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी.

विज्ञापन

क्या है दिल्ली लखपति बिटिया योजना?

दिल्ली लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है जो बेटी के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक चरणबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता देती है. विभिन्न चरणों में 56,000 रुपये सरकार द्वारा बेटी के नाम पर जमा किए जाते हैं. 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो जाती है. यह पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है. राशि आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होती है.

विज्ञापन

लाडली योजना से कैसे अलग है नई योजना?

पुरानी लाडली योजना में बच्ची के जन्म पर सरकार 10,000-11,000 रुपये जमा करती थी. कक्षा 1, 6, 9 में प्रवेश, 10वीं पास, 12वीं में दाखिला पर 5,000 रुपये की किस्तें मिलती थीं. कुल राशि ब्याज सहित 18 वर्ष की आयु में निकाली जा सकती थी, वहीं नई लखपति बिटिया योजना में कुल जमा राशि बढ़ाकर 56,000 रुपये कर दी गई है. मैच्योरिटी आयु बढ़ाकर 21 वर्ष की गई है. पहले 1.75 लाख बेटियां लाभ से वंचित थीं, अब सरकार ने खोज अभियान चलाकर उन्हें भी शामिल किया.

योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी शर्तें

परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रह रहा हो, बेटी का जन्म दिल्ली में होना अनिवार्य है.
एक परिवार की अधिकतम दो जीवित बेटियां ही लाभ ले सकती हैं.
जअगर 18 वर्ष से पहले शादी हो जाती है, तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ