हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'आंदोलन की वापसी स्थायी नहीं', सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर CJP ने फिर दी प्रदर्शन की चेतावनी

संसद में बने एंटी पेपर लीक कानून पर भी CJP ने सवाल उठाए. रांका ने कहा कि कानून में सजा, जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात तो है, लेकिन पेपर लीक रोकने के लिए NTA में क्या सुधार होंगे, इस पर कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है.

विज्ञापन

परीक्षा प्रणाली और छात्रों के आंदोलन को लेकर एक बार फिर संघर्ष तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार को मंगलवार तक लिखित आश्वासन देने की याद दिलाते हुए चेतावनी दी है कि अगर वादा पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन फिर शुरू होगा. रांका ने राहुल गांधी के पेलट गन वाले बयान, संसद में बने एंटी पेपर लीक कानून और कंगना रनौत की टिप्पणी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

सरकार की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल


CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार को समझना होगा कि छात्रों के धैर्य की परीक्षा न लें. उन्होंने कहा कि मंगलवार तक लिखित आश्वासन देने की बात हुई थी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है. रांका ने कहा कि आंदोलन किसी की शक्ल देखकर खत्म नहीं किया गया था, बल्कि दो केंद्रीय मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों की मांगें मानने और लिखित आश्वासन देने का भरोसा दिया था. अगर अब उनकी बात का कोई मूल्य नहीं है तो यह सरकार की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल है.

यह भी पढ़ें: RAC Ticket Rules: जब RAC में आधी सीट मिलती है, तो रेलवे पूरा किराया क्यों वसूलता है? जानिए वजह

विज्ञापन

पैलेट गन पर गृह मंत्री को देना होगा जवाब


रांका ने कहा कि आंदोलन से जुड़े लोगों को फिर से तैयार रहने के लिए कहा जा चुका है और अगर जल्द लिखित जवाब नहीं मिला तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा. राहुल गांधी के पेलट गन वाले बयान पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए गृह मंत्री को जवाब देना होगा कि छात्रों पर पेलट गन चलाने की अनुमति किसने दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्र घायल हुए और एक साथी की आंख की रोशनी चली गई. राहुल गांधी की तरह क्या कॉकरोच जनता पार्टी भी अमित शाह के इस्तीफा मांगेगा के सवाल पर आशुतोष ने कहा कि पहले उन्हें जवाब तो दे देने दीजिए वह तो संसद में भी नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से परेशान PoK पर अगर भारत का हो कंट्रोल, तो क्या बदल जाएगा? चीन को लगेगा सबसे बड़ा झटका

विज्ञापन

एंटी पेपर लीक कानून पर उठाए सवाल


संसद में बने एंटी पेपर लीक कानून पर भी CJP ने सवाल उठाए. रांका ने कहा कि कानून में सजा, जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात तो है, लेकिन पेपर लीक रोकने के लिए NTA में क्या सुधार होंगे, इस पर कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार को CJP की पांच सूत्रीय मांगों पर सभी स्टेकहोल्डर्स से चर्चा कर आगे बढ़ना चाहिए. वहीं कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए रांका ने कहा कि इसी पीढ़ी ने सत्ता के अहंकार को चुनौती दी है और अगर ऐसा रवैया जारी रहा तो सरकार ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी. जिन्हें पैलेट गन लगा था हमारी टीम लगातार उनसे संपर्क में है हमारे एक साथी की पैलेट गन लगने से आंख पूरी चली गई.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola