RAC Ticket Rules: जब RAC में आधी सीट मिलती है, तो रेलवे पूरा किराया क्यों वसूलता है? जानिए वजह

RAC Ticket Full Fare Reason: जानिए ट्रेन में RAC टिकट पर आधी सीट मिलने के बावजूद रेलवे पूरा किराया क्यों वसूलता है. पढ़ें रेलवे का नियम, TTE द्वारा सीट अलॉटमेंट और रिफंड से जुड़े जरूरी नियम.

rac ticket

RAC Seat Rules in Indian Railways: आधी सीट फिर भी फुल किराया! जानिए TTE कैसे अलॉट करता है पूरी बर्थ

विज्ञापन

अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो कभी न कभी आपका सामना RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट से जरूर हुआ होगा. RAC टिकट मिलने पर एक ही साइड लोअर बर्थ पर दो यात्रियों को बैठकर सफर करना पड़ता है. ऐसे में हर यात्री के मन में यह सवाल जरूर आता है कि जब सीट आधी मिली है, तो भारतीय रेलवे किराया पूरा क्यों लेती है?

हाल ही में रेलवे ने इस सवाल का जवाब दिया है और इसके पीछे के नियम व कारणों को साफ किया है. आइए जानते हैं कि रेलवे का इस पर क्या कहना है.

विज्ञापन

RAC टिकट क्या होता है?

सबसे पहले तो ये समझें क‍ि RAC का मतलब होता है रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन. जब ट्रेन में सभी कन्फर्म सीटें भर जाती हैं, तब रेलवे RAC टिकट जारी करती है. इसका मतलब यह है कि आपको ट्रेन में सफर करने की गारंटी तो मिल जाती है, लेकिन पूरी बर्थ (सोने की जगह) मिलने के बजाय आधी सीट (बैठने की जगह) मिलती है.

आधी सीट फिर भी पूरा किराया क्यों? रेलवे ने बताई ये वजहें
रेलवे के अधिकारियों और नियमों के मुताबिक, पूरा किराया वसूलने के पीछे कई तकनीकी और व्यावहारिक कारण हैं. RAC टिकट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको ट्रेन में बोर्डिंग करने (चढ़ने) और यात्रा करने का कानूनी अधिकार मिल जाता है, जबकि वेटिंग लिस्ट (Waiting List) वाले यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकते. दूसरा ये क‍ि ट्रेन चलने के बाद अगर कोई कन्फर्म पैसेंजर नहीं आता है या अपनी टिकट कैंसिल कराता है, तो TTE सबसे पहले RAC वाले यात्रियों को ही पूरी कन्फर्म बर्थ अलॉट करता है.

विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन में सफर के दौरान यात्री को मिलने वाली अन्य सभी सुविधाएं, जैसे ट्रेन का सफर, सुरक्षा, बायो-टॉयलेट का इस्तेमाल और AC कोचेज में मिलने वाले बेडरोल/कंबल (अगर सेवा उपलब्ध हो) पूरी तरह दी जाती हैं. रेलवे का कहना है कि ट्रेन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की लागत (फ्यूल, मेंटेनेंस, स्टाफ) प्रति पैसेंजर समान रहती है, चाहे सीट आधी हो या पूरी.

विज्ञापन

RAC यात्रियों के लिए जरूरी बातें
चार्ट बनने के बाद जैसे ही ट्रेन चले, अपने कोच के TTE से जरूर मिलें ताकि कोई सीट खाली होने पर आपको पूरी बर्थ मिल सके. RAC टिकट पर यात्रा करने के बाद आधा किराया वापस मांगने का कोई नियम नहीं है. अगर आप RAC टिकट को ट्रेन छूटने से आधा घंटा पहले तक कैंसिल कराते हैं, तो बहुत मामूली क्लर्कज चार्ज काटकर बाकी पैसा वापस मिल जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ