Delhi police have arrested 2 people in extortion case: देश के अलग-अलग राज्यों में ईडी की रेड के बारे में तो आपने खबरें जरूर पढ़ी होंगी। लेकिन दिल्ली के महरौली से एक गजब ही रेड की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तरह सात बदमाशों ने ईडी अधिकारी बनकर एक फार्म हाउस पर रेड डाली। बदमाशों ने वहां मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया।
बदमाश पर चल रहा है मां-बेटी के डबल मर्डर का केस
अब दिल्ली पुलिस ने इस फर्जी ईडी रेड के मास्टरमाइंड समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान इकबाल कुरैशी और अरुण लाल उर्फ अंकित के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के ही रहने वाले हैं, अंकित पर मां-बेटी के डबल मर्डर का भी मुकदमा चल रहा है। पुलिस दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
फर्जी सर्च वारंट के बहाने घर में घुस गए थे बदमाश, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला 22 अक्टूबर 2024 का है। महरौली के एक एक फार्महाउस में सात लोग जबरन घुस गए। अलग-अलग गाड़ियों में मौजूद इन लोगों ने खुद को ईडी से होने की बात कही। घर में घुसते ही ये वहां मौजूद लोगों को धमकाने लगे और फर्जी सर्च वारंट दिखाकर छानबीन करने लगे। बदमाशों ने हर कमरे की छानबीन की और कीमती चीज और दस्तावेज जब्त कर लिए।
बंधक बनाने के बाद लोगों के मोबाइल भी अपने पास जमा कर लिए थे
दिल्ली पुलिस के अनुसार बदमाश ने जब्त दस्तावेजों के आधार पर पीड़ित से उसके अलग-अलग बैंकों में होने वाले लेन-देन के बारे में पूछा। बदमाशों ने फार्म हाउस में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया और किसी को भी बाहर जाने पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने सभी के मोबाइल फोन भी अपने पास जमा कर लिए और फार्म हाउस के बाहर किसी से बात नहीं करने दी।
20 करोड़ रुपये की मांग की, बैंक में खुली पोल
फर्जी ईडी अधिकारियों ने पीड़ित से 20 करोड़ की मांग की। फिर वह उसे अपने साथ बैंक पैसे निकलवाने ले गए। जहां किसी तरह पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शक होने पर बदमाश बैंक और फार्म हाउस से भाग गए। अब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश प्रिंस तेवतिया गैंग के सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने अरविंदर सिंह लवली, 3 दिन चलेगा सत्र
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
8 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
12 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
15 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
16 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
17 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
19 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
21 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines