24 घंटे के भीतर दो बार दहली दिल्ली-एनसीआर की धरती, रिक्टर पैमाने पर यह रही तीव्रता
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब एनसीआर की धरती दहल गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 4:42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप के इन झटकों से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सिविक एजेंसियों के मुताबिक बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। 24 घंटे में फिर भूकंप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। इससे पहले मंगलवार को भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में रहा था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 आंकी गई थी।
बता दें हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 से 2.9 तीव्रता में कंपन का बहुत कम पता चलता है। 3 से 3.9 तीव्रता में ऐसा लगता है कि कोई भारी वाहन पास से गुजरा है। वहीं, 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। इसी तरह 9 या इससे ज्यादा में भीषण तबाही होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: