Delhi Double Murder: दिल्ली के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मजनू का टीला में मंगलवार को 22 साल की युवती और उसकी सहेली के 6 महीने की बेटी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है युवती का दोस्त फरार है, इससे हत्या का शक उसी पर जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती का नाम सोनल और बच्ची का नाम याशिका है। आरोपी ने चाकू मार कर दोनों की हत्या की है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है।
लिव इन में रहती थी युवती
पुलिस के मुताबिक, हत्या का शक सोनल के ब्वॉयफ्रेंड पर है। मृतक 6 महीने की याशिका सोनल की सहेली की बेटी है। सोनल अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव इन में रहती थी। सोनल का निखिल से झगड़ा चल रहा था इसलिए सोनल अपनी दोस्त रश्मि के घर मंजुनू का टीला इलाके में रहने के लिए आई थी। आरोप है कि रश्मि घर से कहीं बाहर गई थी तभी निखिल घर आया और सोनल की हत्या की और भागते हुए 6 महीने की बच्ची को भी मार डाला।
यह भी पढ़ें: Monsoon Alert: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बिहार ने बढ़ाया इंतजार
लाजपत नगर में हुआ था डबल मर्डर
गत 3 जुलाई से दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की हत्या हुई थी। आरोपी ने धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या की थी। जबकि घर का मुख्य दरवाजा लॉक ही रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नौकर ही निकला, उसके मुगलसराय से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी की तबीयत खराब होने की वजह से काम पर नहीं जा रहा था। वापस काम पर आने से महिला ने उसे डांटा। इसी से गुस्से में आकर उसने महिला की हत्या कर दी। उस दौरान महिला का बेटा बाथरूम में था, उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे भी मार दिया।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 hr ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
5 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
5 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
22 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
22 hrs agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
1 day agoसौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और साहिब सिंह पर FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines