दिल्ली angle-right

Delhi Crime: महिला ने किया डिलिवरी ब्वॉय पर हमला, फिर पुलिसवाली के नोचे बाल

Delhi Woman Attack Delivery Boy: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 42 वर्षीय महिला ने पहले तो एक डिलिवरी ब्वॉय पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इसके बाद शिकायती फोन पर मदद के लिए आई महिला पुलिसकर्मी के बाल तक नोच डाले।बताया जा रहा है […]

---विज्ञापन---

Delhi Woman Attack Delivery Boy: पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 42 वर्षीय महिला ने पहले तो एक डिलिवरी ब्वॉय पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इसके बाद शिकायती फोन पर मदद के लिए आई महिला पुलिसकर्मी के बाल तक नोच डाले।

बताया जा रहा है कि बदतमीजी और अभद्रता के क्रम में इस महिला ने महिला पुलिसवालों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस बीच जब पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया तो उसने पुलिसकर्मियों की गाड़ी की हवा निकालने की कोशिश की। महिला इस कदर गुस्से में भी थी कि उसे काफी मशक्कत के बाद काबू किया जा सका।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हमला महिला ने उस समय किया जब डिलिवरी ब्यॉय ने पता जानने के लिए मदद मांगी। इसके बाद गुस्साई महिला ने उस पर हमला बोल दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। यह पूरी घटना शुक्रवार की है, वहीं महिला के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की मानें ने गुस्साई महिला ने डिलिवरी ब्वॉय पर 3-4 बार हमला बोला, जिसके चलते वह घायल हो गया।
जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलिवरी ब्वॉय गुजर रहा है। इस बीच महिला को देखकर वह उससे पता पूछता है। बातचीत के दौरान वह तेजी से घूमती है और चाकू से डिलिवरी ब्वॉय की गर्दन पर वार करती है। इसके बाद महिला उसके स्कूटर से चाबियां जब्त करके पास की झाड़ियों में फेंक देती है।

इसके बाद डिलिवरी ब्वॉय अपने स्कूटर से उतर जाता है और महिला जबरदस्ती वाहन को जमीन पर गिरा देती है। निवासियों के साथ बातचीत के दौरान पाया गया कि महिला 20 सेकेंड के दौरान चाकू के 3-4 वार करती है। इसके बाद चाकू से स्कूटर के टायर को काटने का प्रयास करती है। महिला यहीं पर नहीं रुकती वह वहां पर मौजूद गाड़ियां को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि यह महिला गुस्सैल स्वभाग की है और बेवजह लोगों से झगड़ा करती रहती है।

 

First published on: Aug 23, 2023 02:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें