दिल्ली के इस स्कूल पर बड़ा एक्शन, अवैध रूप से चल रहे थी 43 क्लासेज; फायर NOC भी नहीं थी
स्कूल के पास केवल 39 कमरों के लिए फायर एनओसी उपलब्ध थी, जबकि परिसर में 82 कमरों का संचालन किया जा रहा था.
Written By Divya Aggarwal

Written By Divya Aggarwal

फायर NOC यानि अग्नि सुरक्षा स्वीकृति के बिना 43 कक्षाओं के चलाने पर विकास पुरी के प्राइवेट स्कूल पर दिल्ली सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. स्कूल में 43 कक्षाओं का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था. शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्कूल मैनेजमेंट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. हालांकि, स्कूल को अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया.
जांच में पाया गया कि स्कूल बिना फायर एनओसी के 43 कक्षाओं का अवैध रूप से संचालन कर रहा था. इसके अलावा कैंपस में बड़े पैमाने पर अवैध टिन-शेड संरचनाएं बनाई गई हैं. वहीं, बिना मंजूरी के भूजल का दोहन किया जा रहा था. टीचरों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा था. अभिभावकों से मनमाने ढंग से ज्यादा फीस वसूली जा रही थी. वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं का संचालन बिना वैध मान्यता के किया जा रहा था.
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिक्षा निदेशालय को स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. स्कूल को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है. निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सरकार स्कूल का तत्काल अधिग्रहण करने की कार्रवाई करेगी.
स्कूल के पास केवल 39 कमरों के लिए फायर एनओसी उपलब्ध थी, जबकि परिसर में 82 कमरों का संचालन किया जा रहा था. इसके अलावा स्कूल ने बिना अनुमति 30 कमरों वाला विशाल टिन-शेड, एक अवैध बेसमेंट तथा तीसरी मंजिल का भी निर्माण किया.
कुछ कक्षाओं में केवल एक ही निकास द्वार उपलब्ध था तथा अग्निशमन वाहनों एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्धारित मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध पाया गया.
विद्यालय की वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की अस्थायी मान्यता 31 मार्च 2023 को समाप्त हो चुकी थी. इसके बावजूद पिछले तीन वर्षों से विद्यालय अवैध रूप से वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं का संचालन कर रहा था, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य संकट में पड़ सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: