Kal Ka Mausam, 1 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

kal ka mausam 1 august 2026: मौसम विभाग ने 1 अगस्त को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान और गुजरात समेत देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट है, वहीं कई राज्यों में 5-6 अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. जानिए अपने शहर के मौसम का पूरा हाल.

Kal Ka Mausam 1 August, Weather Forecast Today, IMD Rain Alert, Delhi NCR Weather, कल का मौसम
विज्ञापन

kal ka mausam 1 august 2026: देश के कई हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अगस्त 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात समेत देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, अगस्त महीने में पूरे देश में औसतन सामान्य या सामान्य से थोड़ी कम बारिश का अनुमान है. कमजोर ‘अल नीनो’ की स्थितियों के कारण मॉनसून के दूसरे चरण में कुछ इलाकों में बारिश की तेजी में कमी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली-NCR में गिरेगा पारा, मिलेगी राहत

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार रात हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 5 से 6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, 1 अगस्त को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), अलीगढ़, मथुरा और मेरठ समेत दर्जनों जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है.

बिहार में झमाझम बारिश के आसार

बिहार में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है. मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है. 1 से 5 अगस्त तक पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान और अन्य राज्यों का हाल

राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभागों में तेज मॉनसून गतिविधियां जारी रहेंगी. कोटा और उदयपुर के आसपास मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ