Kal Ka Mausam 31 July 2026 : दिल्ली-NCR में बारिश, 19 राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम?

Kal Ka Mausam 31 July 2026 : मॉनसून इन दिनों फिर से जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार, कल देश के कुल 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इनमें दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर यूपी और गुजरात शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

WEATHER

देशभर में पिछले कई दिन से अच्छी मानसून की बारिश हो रही है.

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम विभाग ने कल यानी 31 जुलाई को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान के अनुसार, कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है. आर्द्रता 85 से 65 प्रतिशत के बीच रह सकती है. कल सुबह, दोपहर और रात, तीनों समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. इस दिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत से ही पूरे उत्तर भारत से लेकर गुजरात और ओडिशा तक जमकर बारिश हो रही है. कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन

UP के कई जिलों में वर्षा की आस

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल यानी 31 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है. 2 अगस्त से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल मौसम लगभग शुष्क रहेगा, लेकिन 3 अगस्त से यहां भी भारी बारिश की संभावना है. कल भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन 3-5 अगस्त के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है.

विज्ञापन

गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए अहमदाबाद समेत गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि अहमदाबाद सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने असामान्य बारिश की भी संभावना जताई है. डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने कहा कि अगले एक सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 2 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

राजस्थान में भी जारी रहेगी बारिश

मॉनसून के असर के कारण राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के ज्यादातर भागों में अगले कुछ दिन मानसून के सक्रिय रहने और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में स्थित कोटा और उदयपुर संभागों तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

बिहार के अलावा यहां आंधी-बारिश

मौसम विभाग ने कल बिहार के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि 31 जुलाई से 5 अगस्त के दौरान राज्य में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है. गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ