---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Rape: आरोपी अधिकारी के बारे में कम लोग जानते होंगे ये 5 बातें, निर्भया के गुनहगार पर भी रखता था नजर

Delhi Minor Girl Rape: 12वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी के आरोपी दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी प्रेमोदय खाखा ने दोस्ती के रिश्ते को भी शर्मसार किया है। जिसे दोस्त की पत्नी ने भरोसा कर अपने बेटी को रहने के लिए उसके घर भेजा वही दरिंदा बन गया। यहां पर यह […]

---विज्ञापन---
Delhi Minor Girl Rape: 12वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी के आरोपी दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी प्रेमोदय खाखा ने दोस्ती के रिश्ते को भी शर्मसार किया है। जिसे दोस्त की पत्नी ने भरोसा कर अपने बेटी को रहने के लिए उसके घर भेजा वही दरिंदा बन गया। यहां पर यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अधिकारी प्रेमोदय खाखा उस किशोर गृह का अधीक्षक भी था, जहां निर्भया मामले के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया था। आइये यहां जानते हैं कि कौन हैं अधिकारी प्रेमोदय खाखा, जिन पर लगा बेहद संगीन आरोप।

1. मूलरूप से झारखंड का रहना वाला है अधिकारी

दोस्त की बेटी से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली का अधिकारी प्रेमोदय खाखा मूलरूप से झारखंड के हजारी बाग जिले का रहने वाला है। दिल्ली में बतौर अधिकारी नियुक्त होने के बाद वह कई सालों से यही पर रह रहा है। उसके व्यक्तित्व को लेकर कोई भी नहीं कह सकता है कि उसने इस तरह की करतूत को अंजाम दिया होगा, क्योंकि साथी-सहकर्मी भी दुष्कर्म के इस मामले के खुलासे के बाद हैरान हैं। सूत्रों की मुताबिक, उसका स्वभाव बेहद शांत है और दफ्तर में कार्य के दौरान गुस्सा बहुत ही कम करता है। ऐसे में एक बारगी यह मामला सामने आया तो जानकारों को भी यकीन नहीं आया।

2. बुराड़ी इलाकों में रहता है आरोपी

दिल्ली के महिला और बाल विकास विभाग में बतौर अधिकारी तैनात प्रेमोदय खाखा अपने परिवार के साथ उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी सीमा, बेटा और बेटे के साथ बुराड़ी के शक्ति एंक्लेव में रहता है।

---विज्ञापन---

3. पड़ोसियों से अधिक संपर्क नहीं

जानकारों का कहना है कि अधिकारी प्रेमोदय खाखा अपने काम से काम रखता है। वह लोगों से बहुत कम ही घुलता-मिलता है। वह जब भी लोगों से मिलता है तो मुस्कुराते हुए ही मिलता है। सामाजिक गतिविधियों में भी कम ही सक्रियता दिखाता है। हालांकि, इसके पीछे अधिकारी की व्यस्तता का हवाला दिया जा रहा है। बावजूद इसके बताया जा रहा है कि वह सामाजिक रूप से सक्रिय है और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है।

4. 25 वर्ष से बतौर अधिकारी है तैनात

प्रेमोदय खाका साल 1998 में दिल्ली सरकार में कल्याण अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुआ था। इसके बाद से उसने करीब ढाई दशक के दौरान महिला एवं बाल कल्याण और समाज कल्याण विभागों में काम किया है। कहा जाता है कि वह कमजोर वर्ग के लोगों और उनके बच्चों के अधिकारों और कल्याण पर भी लगातार काम करता रहा है।

गौरतलब है कि आरोपित अधिकारी पर अपने दोस्त की बेटी के साथ महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसके बाद यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) के तहत बाल शोषण के गंभीर आरोप हैं। आरोप यह भी है कि जब छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी की पत्नी सीमा ने उसे अबॉर्शन की पिल्स दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। वहीं, इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी सीमा अधिकारी पति प्रेमोदय खाखा पर पूरा विश्वास करती है, इसलिए दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद भी वह शांत रही।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2023 08:28 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola