---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में सर्दी ने कब तोड़ा था रिकार्ड? रोजाना कैंसिल हुई थीं ट्रेनें और हर तरफ छाया कोहरा

Delhi Winter: दिल्ली में गर्मी और सर्दी दोनों ही कमाल की पड़ती हैं। अक्टूबर का महीना शुरू हो गया लेकिन दिल्ली में अभी तक सर्दी शुरू नहीं हो पाई है। पिछले साल अक्टूबर में इस साल के मुकाबले ज्यादा सर्दी पड़ने लगी थी।

---विज्ञापन---

Delhi Winter: दिल्ली में सर्दी का इंतजार इस महीने खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर के बाद से सर्दी शुरू होने की संभावना जताई है। दिल्ली को लेकर कहा जाता है कि यहां कि सर्दी और गर्मी दोनों ही रिकॉर्ड तोड़ होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजधानी में सबसे ज्यादा सर्दी कब पड़ी थी? ये ऐसा समय था जब दिल्ली की सड़कों पर कुछ नजर नहीं आता था। इस दौरान कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा था।

सर्दी ने 119 साल का तोड़ा था रिकॉर्ड

2019 ऐसा साल था जिसमें दिल्ली की सर्दी ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। 2019 में 30 दिसंबर को दिल्ली का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस कर दर्ज किया गया था। इसके पहले 1901 में दिल्ली के तापमान में इतनी गिरावट देखी गई थी। इस दौरान तापमान 11.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस दिन दिल्ली में विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई थी। विजिबिलिटी बिलकुल खत्म होने की वजह से करीब 34 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थी। वहीं, फ्लाइट भी कैंसिल की गई थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली में घुटने लगा दम! इन 12 इलाकों में 400 पार AQI, जानें इस हफ्ते कैसे रहेंगे हालात?

दिल्ली में पहाड़ों से ज्यादा सर्दी

आमतौर पर पहाड़ों पर ज्यादा सर्दी होती है। लेकिन ये वह साल था जब दिल्ली में सर्दी ने पहाड़ी इलाकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस दौरान में बीमारियां भी बढ़ गई थीं। सांस की समस्या के मरीजों की अस्पतालों में लाइनें लग गई थीं। दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था।

---विज्ञापन---

क्यों पड़ती है ज्यादा सर्दी?

दिल्ली में एक तरफ प्रदूषण को लेकर लोग परेशान रहते हैं। दिल्ली में उमस भरी गर्मी से जितनी बीमारियां होती हैं, उतनी ही ज्यादा सर्दी की वजह से भी सांस की बीमारियां दर्ज की जाती हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर दिल्ली में इतनी सर्दी इतनी ज्यादा क्यों होती है? आपको बता दें कि दिल्ली उत्तर भारत में हैं, जोकि हिमालय पर्वत श्रृंखला के बहुत पास है। हिमालय पर्वत ठंडी हवाओं को रोकने का काम करता है, जिसकी वजह से ये हवाएं दिल्ली में पहुंचती हैं। दूसरी तरफ उत्तर पश्चिम भारत से भी ठंडी हवाएं आती हैं। इसी वजह से दिल्ली का तापमान सर्दियों में ज्यादा गिर जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: और जहरीली हुई दिल्ली की हवा! पराली के धुएं की वजह से इन 8 इलाकों में AQI पहुंचा 400 पार

First published on: Nov 04, 2024 11:53 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola