---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में घुटने लगा दम! इन 12 इलाकों में 400 पार AQI, जानें इस हफ्ते कैसे रहेंगे हालात?

Delhi NCR AQI Today Update: दिल्ली-नोएडा की हवा जहरीली बनी हुई है। आज राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के करीब रिकॉर्ड हुआ है। आज राजधानी के 12 इलाकों में सांसों पर संकट मंडराया रहेगा। इस हफ्ते में वायु प्रदूषण काफी खराब रहने वाला है।

---विज्ञापन---

Delhi NCR AQI Latest Update: दिल्ली में रविवार को जहां सीजन का पहला स्मॉग देखने को मिला, वहीं सोमवार को सीजन का पहला कोहरा दिखा। हालांकि दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछी हुई है, लेकिन साथ में हल्का कोहरा भी रहा। इससे सुबह के समय कोल्ड वेव महसूस हुई और ठंड लगी, लेकिन दिल्ली के लोग वायु प्रदूषण से परेशान हैं। इसलिए आजकल लोग AQI चेक करने के बाद ही घर से निकलते हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज AQI 373 है, लेकिन राजधानी के 12 इलाकों में आज AQI 400 से से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। आइए जानते हैं कि आज किन 12 इलाकों में सांसों पर संकट मंडराया रहेगा?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 4 नवंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 30.57 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 °C और 32.76 °C रहने के आसार हैं। आज हवा में नमी 23% है और हवा की स्पीड 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। 10 नवंबर तक स्मॉग के हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इन इलाकों में स्मॉग लेवल 400 पार

जहांगीरपुरी—–413
मुंडका———-400
आनंद विहार—433
अशोक विहार—409
बुराड़ी क्रॉसिंग—408
मोती बाग——400
प्रतापगंज——-402
पंजाबी बाग—-404
रोहिणी———409
विवेक विहार—421
वजीरपुर——-414
द्वारका———407

---विज्ञापन---

First published on: Nov 04, 2024 08:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola