Delhi News: दिल्ली के आप प्रदेश अध्यक्ष ने एकबार फिर भाजपा की चार इंजन की सरकार पर सवाल खड़े करे हैं। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर हल्की बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर आड़े हाथ लिया। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जल निकासी व्यवस्था के ध्वस्त होने के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज दिल्ली का हर नाला भाजपा शासित एजेंसियों के अधीन है। लिहाजा, अब भाजपा का कोई बहाना नहीं चलेगा। एमसीडी, दिल्ली सरकार, एनडीएमसी और डीडीए तक भाजपा के नियंत्रण में हैं। इसलिए, अब वह दूसरों पर आरोप नहीं मढ़ सकती है।
एलजी से भी किए सवाल
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के उपराज्यपाल (एलजी) और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो साल में नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी काम हुआ, जो “खुला भ्रष्टाचार” है। हैरानी की बात है कि तत्कालीन शहरी विकास मंत्री के तौर पर उन्होंने खुद इन अनियमितताओं को उजागर किया था, लेकिन एलजी ने “अपने कारणों से” इसकी जांच नहीं कराई। अब इसी वजह से दिल्ली मानसून से पहले डूब रही है। सौरभ भारद्वाज ने इस आपराधिक लापरवाही और जानबूझकर की गई उदासीनता के लिए एलजी से जवाब मांगा है।
एक्सपोज हुई भाजपा
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा की नाकामी को एक्सपोज करते हुए कहा कि दिल्ली में मानसून के कुप्रबंधन के पीछे झूठे वादों, संस्थानों पर कब्जे और जानबूझकर की गई निष्क्रियता जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मार्च में एक इंटरव्यू के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया था कि इस मानसून में दिल्ली में जलभराव नहीं होगा, क्योंकि वे दिल्ली की समस्याओं को हल करना जानती हैं और उन्होंने जलभराव के लिए पूरी योजना बनाई है। लेकिन, दिल्ली में पिछले चार बारिशों में भयंकर जलभराव हुआ। मानसून आने से पहले ही बारिश में 9 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा। इस जल भराव ने भाजपा और उसकी सरकार की नाकामी की पोल खोल दी।
सबकुछ कंट्रोल में होने के बाद भी क्यों बदहाल है दिल्ली?
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे की बदहाली के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि दिल्ली की हर संबंधित एजेंसी भाजपा के नियंत्रण में है। आज एमसीडी, दिल्ली सरकार, एनडीएमसी और डीडीए, दिल्ली सरकार के ये चारों इंजन भाजपा के अधीन हैं। इसलिए, भाजपा के पास अब किसी और एजेंसी पर दोष मढ़ने का कोई बहाना नहीं है, क्योंकि दिल्ली की हर नाली भाजपा शासित एजेंसियों के नियंत्रण में है। लेकिन फिर भी सीएम रेखा गुप्ता बहाने ढूंढ रही हैं। रेखा गुप्ता की नाकामी की पोल खुल चुकी है, क्योंकि वह जानती हैं कि जब मानसून दिल्ली में आएगा, तो पूरे राज्य में भयंकर जलभराव होगा। इसलिए वह अब ऐसे बेतुके बयान दे रही हैं। क्योंकि वह जानती हैं कि हर मोर्चे पर उनकी सरकार पूरी तरह से नाकाम हैं।
“आप” सरकार ने नाला सफाई पर मांगा था थर्ड पार्टी ऑडिट
सौरभ भारद्वाज ने “आप” सरकार के कार्यकाल में जवाबदेही के लिए उठाए गए कदमों और भाजपा द्वारा नियुक्त अधिकारियों से मिले प्रतिरोध पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “आप” सरकार के दौरान नालों की सफाई के बारे में यह तथ्य और सबूत मौजूद हैं कि तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार, जो भाजपा की केंद्र सरकार और एलजी के बहुत करीबी थे, उनसे तत्कालीन शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट रूप से विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई नाला सफाई का थर्ड पार्टी ऑडिट करने को कहा था।
उन्होंने बताया कि ये बातें वीडियो में उपलब्ध हैं और जब चाहें सबूत पेश किए जा सकते हैं। हालांकि, बार-बार शिकायत के बावजूद, भाजपा के एलजी ने तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार और तत्कालीन पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव अंबरसु के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
भाजपा कर रही भ्रष्टाचार
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के नागरिक बुनियादी ढांचे पर भाजपा के शासन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसलिए पिछले दो साल में जो भी नाला सफाई कार्य जमीनी स्तर पर नहीं हुआ, वह भ्रष्टाचार का काम है। तत्कालीन मंत्री द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बावजूद, एलजी ने इस भ्रष्टाचार की जांच नहीं कराई, जिसका कारण एलजी को ही पता होगा।
“आप” ने भाजपा के नेतृत्व वाले संस्थानों से जवाबदेही की मांग की और चेतावनी दी कि दिल्ली की जनता प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार से प्रभावित एक और मानसून बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह भी पढे़ं: दिल्ली में पानी पर हाहाकार, NGT की फटकार ने खोली सरकार की पोल : सौरभ भारद्वाज
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
7 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
11 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
11 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines