---विज्ञापन---

Delhi Power Cut Alert: द्वारका, सुल्तानपुर, नवादा समेत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में 16 सितंबर को रहेगा पावर कट! चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 16 September ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 16 सितंबर को विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है, जिसे लेकर BSES और TATA Power ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. शटडाउन शेड्यूल में दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल है. अभी चेक करें, कहीं आपका एरिया भी तो नहीं है लिस्ट में.

---विज्ञापन---

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आए दिन बिजली रखरखाव को लेकर अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा कार्य किया जाता है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में बिजली खपत में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला रहा है, ऐसे में पुरानी लाइनों पर निर्भर रहना सही नहीं है, क्योंकि उनपर ज्यादा लोड पड़ सकता है. ऐसे में बिजली सप्लाई मजबूत रहे और बिना रुकावट हर कोई बिजली सुविधा हासिल कर सके. BSES और TATA POWER ने इसी मेंटेनेंस कार्य को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों का नाम शामिल है. आइए जानते हैं किन इलाकों में रहेगा पावर कट और कब तक आएगी बिजली?

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: यमुना विहार, जगतपुर एक्सटेंशन समेत दिल्ली के कई इलाकों में 15

---विज्ञापन---

किन इलाकों में रहेगा पावर कट?

दिल्ली में 15 सितंबर को होने जा रहे हैं मेंटेनेंस शटडाउन के अनुसार, BSES के BRPL और BYPL के अंतर्गत आने वाले इलाकों में; सेक्टर 18ए द्वारका, ब्लॉक 24 तिलक नगर, घिटोरनी गांव घिटोरनी, सुल्तानपुर, ब्लॉक एच वंदना विहार नांगलोई, ब्लॉक एफ वंदना विहार नांगलोई, ब्लॉक जीएच 12 पश्चिम विहार, ब्लॉक ए 3 मियांवाली नगर पश्चिम विहार, कृषि विहार ग्रेटर कैलाश, लाडो सराय एक्सटेंशन लाडो सराय, पॉकेट बी कटवारिया सराय, खेड़ा गांव साध नगर 1 पालम, खड्डा कॉलोनी जैतपुर, फतेहपुर बेरी, ब्लॉक डी संगम विहार, ब्लॉक सी 2 भीम नगर हौज खास, ब्लॉक सी मिलाप नगर उत्तम नगर, गांव जसोला जसोला विहार, मित्राऊं गांव नजफगढ़, ब्लॉक बी-सुभाष मोहल्ला-भजनपुरा, ब्लॉक सी9-यमुना विहार, सुभाष विहार-यमुना विहार, ब्लॉक बी5-यमुना पुर (गोंडा) ब्लॉक बी-यमुना विहार, डॉ. अंबेडकर स्टेडियम-फिरोज शाह कोटला स्टेडियम-अजमेरी गेट, सुल्तानपुर का हिस्सा और पूठ का हिस्सा, संत नगर का हिस्सा, हरिजन बस्ती सब/स्टेशन का हिस्सा समेत और भी कई इलाके शामिल है. हम आपकी सुविधा के लिए BRPL, BYPL TATA POWER के लिंक एड कर रहे हैं, जिसपर क्लिक कर आप अपना एरिया चेक कर सकते हैं.

कितनी देर नहीं आएगी बिजली?

बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के लिए अलग-अलग स्लॉट रखें गए हैं, जिसके तहत अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर कार्य किया जाएगा. हालांकि, मुख्य रूप से ज्यादातर इलाकों में सुबह 10:00 से 10:30 बजे ही कार्य शुरू हो जाएगा, जो 12:00 से 13:00 बजे तक किया जाएगा. सबसे लंबा पावर कट भवाना डिविजन के सुल्तानपुर का कुछ हिस्से और पूठ का कुछ हिस्से में रहेगा. हालांकि, हर डिविजन के लिए मेंटेनेंस कार्य का समय अलग-अलग रखा गया है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपना एरिया चेक कर लें और जरूरी तैयारी कर लें.

---विज्ञापन---

कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे?

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह रखरखाव कार्य राजधानी में बिजली व्यवस्था को और पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है. बिजली विभाग की टीमें लो-टेंशन (LT) सर्किट का रखरखाव (LT CIRCUIT MAINTANCE WORK) करेंगी, एलटी सर्किट को टूटे हुए पोल से नए पोल पर शिफ्ट करेंगी (SHIFTING OF LT CKT FROM BROKEN POLE TO NEW POLE) और सिस्टम में सुधार (SYSTEM IMPROVEMENT WORK) का काम पूरा करेंगी. इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर (SMART METER INSTALLATION) बदलने और नए मीटर लगाने, ट्रांसफॉर्मर – निवारक रखरखाव (TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCE), HVDS-रखरखाव (HVDS-MAINTENANCE) का काम भी किया जाएगा.

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका एरिया शटडाउन शेड्यूल की लिस्ट में शामिल है, तो आप पहले ही फोन चार्जिंग, पानी की टंकी भरना जैसे काम कर लें और साथ ही, अगर कपड़े धोने का प्लान है, तो निर्धारित पावर कट से पहले ही कपड़े धो लें. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि अगर किसी कारण से बिजली बहाल होने के बाद कोई समस्या पैदा हो, तो तुरंत संबंधित बिजली डिस्कॉम कंपनी को इसकी सूचना दें और अपनी सुरक्षा करें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: करोल बाग, जाफराबाद, दरियागंज समेत दिल्ली के इन इलाकों में 14

First published on: Sep 15, 2026 04:08 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola