दिल्ली के तीन स्कूलों में मिली बम की धमकी, छात्रों को निकाला गया बाहर; जांच के लिए पहुंची पुलिस

पुलिस को नई दिल्ली जिले के स्कूलों की तरफ से सुबह करीब 10.30 से 10.45 बजे के बीच धमकी मिलने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस, बम का पता लगाने और निष्क्रिय करने वाले बम निरोधक दस्ते की टीम, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीम स्कूल पहुंची.

Delhi schools bomb threat,delhi news,delhi schools news,delhi,British School bomb threat,Sardar Patel Vidyalaya bomb threat

दिल्ली के करीब तीन स्कूलों को बम की धमकी मिली है. (Image - ANI)

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कैंपस खाली करवा दिया. धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार सुबह यह धमकी दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल, संस्कृति स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय को धमकियां मिलीं हैं. स्कूलों को धमकियां ईमेल की जरिए दी गई हैं.

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पुलिस को नई दिल्ली जिले के स्कूलों की तरफ से सुबह करीब 10.30 से 10.45 बजे के बीच धमकी मिलने की जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस, बम का पता लगाने और निष्क्रिय करने वाले बम निरोधक दस्ते की टीम, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीम स्कूल पहुंची. धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूलों के कैंपस खाली करवा लिए गए थे.

विज्ञापन

स्कूलों ने पेरेंट्स को भेजा मैसेज

पुलिस के मुताबिक, स्कूलों के परिसर खंगालने के बाद अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस स्कूलों को भेजे गए ईमेल भी जांच रही है, ताकि जिसने ये ईमेल भेजे हैं, उनकी पहचान की जा सके.

सरदार पटेल विद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों के पेरेंट्स को मैसेज किया गया है. मैसेज में लिखा है, ‘डियर पेरेंट्स, स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है. सभी छात्रों को स्कूल परिसर से सेफ बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस को जानकारी दे दी गई है, वे जरूरी कदम उठा रहे हैं.’

विज्ञापन

पहले सिविक सेंटर को उड़ाने की मिली थी धमकी

इससे पहले 9 सितंबर को दिल्ली के सिविक सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और अन्य एजेंसियों ने सिविक सेंटर में तलाशी अभियान चलाया था. बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया था. हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी तरह का कुछ संदिग्ध नहीं मिला था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ