दिल्ली-NCR में बनेगा नया बाईपास, पलवल-सोहना और गुरुग्राम जाना होगा आसान, क्या है हरियाणा सरकार का प्रोजेक्ट?

दिल्ली-NCR एक और बाईपास से कनेक्ट होने वाला है, जिससे गुरुग्राम जाना और आसान हो जाएगा. फिर लोगों को न ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ेगा और सड़क हादसों में भी कमी आएगी.

palwal sohna bypass | haryana | gurugram

हरियाणा सरकार की योजना 2 लेन के बाईपास को 4 लेन का बनाने की है. Credit- X ( @kumarupdate9 )

दिल्ली और हरियाणा की जनता के लिए गुड न्यूज है, खासकर हर रोज गुरुग्राम आने-जाने वाले लाखों लोगों को भी बड़ा फायदा होने वाला है. क्योंकि पलवल और सोहना के बीच नया 4 लेन वाला बाईपास बनने वाला है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है और जल्दी ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. बाईपास बनने के बाद पलवल और सोहना के बीच सफर आसान हो जाएगा. वहीं इन शहरों से गुरुग्राम जाना भी आसान हो जाएगा. साथ ही पलवल और सोहना के आस-पास व्यापार और रेजिडेंस के मौके भी मिलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

2 लेन वाली सड़क 4 लेन की बनाई जाएगी

बता दें कि नायब सैनी सरकार ने नेशनल हाईवे-919 के नवीनीकरण का प्रोजेक्ट मंजूर किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत 9700 करोड़ की लागत से 24 किलोमीटर लंबा बाईपास बनेगा. यह बाईपास कई शहरों और कस्बों से गुजरेगा. वहीं इस पर रिंग रोड भी बनाए जाएंगे. वर्तमान में यह रास्ता केवल 2 लेन का है, लेकिन अब इसे 4 लेन का बनाने का प्लान है. इस रास्ते से हर रोज लाखों लोग गुरुग्राम आते-जाते हैं. लेकिन सड़क संकरी होने और इस पर वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण जाम लगता है और ओवरटेकिंग के दौरान सड़क हादसे होते हैं.

रजिस्ट्रियां रोक भूमि अधिग्रहण किया जाएगा

पलवल-सोहना 4 लेन बाईपास बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को मिली है, बाईपास को 4 लेन वाला बनाने के लिए PWD जमीन की रजिस्ट्रियां बंद कराएगा और फिर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया और सड़का निर्माण शुरू होगा. बाईपास का मकसद बाईपास बनाकर दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करना है. पलवल और आस-पास के इलाकों में कारोबार, उद्योग, रोजगार के नए अवसर खोलना है. पलवल-सोहना के लोग कई बार इस बाईपास को चौड़ा करने की मांग कर चुके हैं, जिसे अब चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सैनी में मंजूरी दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ