---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Power Cut: जाफरपुर, नांगलोई, हौज खास और जनकपुरी समेत कई इलाकों में कल इतने घंटे नहीं आएगी बिजली, BSES ने जारी किया शेड्यूल! चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein Kal Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 5 जून को बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जिससे गर्मी के दिनों में लोगों को छोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. BSES ने प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट जारी कि है, जिसके अनुसार, जाफरपुर, नांगलोई, हौज खास समेत दिल्ली के कई अहम एरिया में बिजली की कटौती होगी. जानिए टाइमिंग और कारण.

---विज्ञापन---

दिल्ली में गर्मी का पारा दिन ब दिन ऊपर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. बीते कुछ दिनों पहले हुई बारिश और आंधी से दिल्ली के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे राजधानी के लोगों की चिंता बढ़ गई है. इसी कड़ी में बिजली विभाग ने भी दिल्ली वालों की समस्या को बढ़ा दिया है, BSES की वेबसाइट के अनुसार कल यानी 5 जून को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी. आइए इस स्टोरी में जानें कल किन-किन इलाके के लोगों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ेगा?

यह भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली में गहराया पानी का संकट, इस इलाके के …

---विज्ञापन---

क्या है बिजली कटौती की वजह?

BSES द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 5 जून को दिल्ली के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. नांगलोई, खानपुर, टैगोर गार्डन, हौज खास, जनकपुरी, मोहन गार्डन, जाफरपुर और मुंडका जैसे क्षेत्रों में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण पावर कट लगाया जाएगा. सबसे ज्यादा समय तक बिजली कटौती नांगलोई क्षेत्र में रहने की संभावना है, जहां ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा. वहीं हौज खास स्थित आईआईटी दिल्ली परिसर और आसपास के इलाकों में भी तकनीकी कार्यों के चलते बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती है.

बिजली कटौती के पीछे क्या है वजह?

बिजली विभाग के मुताबिक यह पावर कट निर्धारित रखरखाव, फीडर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और नए एलटी सर्किट बिछाने जैसे कार्यों के कारण किया जा रहा है. इन तकनीकी सुधारों का उद्देश्य भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है. जारी अलर्ट के अनुसार, राजधानी में जिस हिसाब से आने वाले दिनों में गर्मी का पारा बढ़ेगा, उस लिहाज से बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ेगी और ऐसे समय में बिजली विभाग किसी तरह की असुविधा या तकनीकी खराबी न पेश आए, इसके लिए तमाम जरूरी मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य चला रही है.

---विज्ञापन---

किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई?

नीचे हमने टेबल दिया है, जिसकी मदद से आप आसानी से समझ सकेंगे कि आपके क्षेत्र में कितने घंटे के लिए बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी और क्यों?

डिवीजन (Division)समय (Time)कटौती का कारण (Reason)प्रभावित क्षेत्र (Affected Areas)
MUNDKA09:00 – 10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A NANGLOI EXTENSION NANGLOI
MUNDKA09:00 – 11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGYADAV PARK KAMARUDDIN NAGAR
NANGLOI10:00 – 13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN
JANAKPURI10:00 – 12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK MS NANAK PURA HARI NAGAR
MOHAN GARDEN10:00 – 12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL
JAFFARPUR10:00 – 12:0011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCESARANGPUR VILLAGE, QAZIPUR VILLAGE, DHANSA VILLAGE, JAFARPUR KALAN VILLAGE, ISSAPUR VILLAGE, BADHOSRA
MOHAN GARDEN10:00 – 12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONRAZA PUR KHURD VIKAS NAGAR
JANAKPURI10:00 – 12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN
HAUZ KHAS11:00 – 12:00RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMINDIAN INSTITUTE OF TECHNOLOGY DELHI HAUZ KHAS
NANGLOI11:00 – 14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONDDA PARK NIHAL VIHAR ADHYAPAK NAGAR NANGLOI
TAGORE GARDEN11:00 – 12:3011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUBLOCK WZ SHAHPURA CHAUKHANDI VISHNU GARDEN
KHANPUR11:00 – 12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGKHANPUR VILLAGE KHANPUR
KHANPUR11:00 – 13:00RMU-RMU COVER MISSINGTIGRI COLONY TIGRI SANGAM VIHAR
NANGLOI11:00 – 14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Today: दिल्ली में आज बिजली गुल! तपती गर्मी के …

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2026 06:50 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola