दिल्ली-NCR में आंधी के साथ हुई तेज बारिश, अचानक बदला मौसम; गर्मी से मिली राहत
केरल में आज ही मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर भारत में भी मौसम बदलने से राहगीरों को परेशानी हुई, जबकि जून की भीषण गर्मी से भी राहत मिली.
Written By Akarsh Shukla

Written By Akarsh Shukla

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. काल घने बादलों, बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें भारी बारिश के नजारे देखने को मिल रहे हैं. केरल में आज ही मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर भारत में भी मौसम बदलने से राहगीरों को परेशानी हुई, जबकि जून की भीषण गर्मी से भी राहत मिली.
यह भी पढ़ें: फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी क्या है, जो सस्ता कर देगी पेट्रोल? जानिए कैसा है इंडिया का फ्यूचर फ्यूल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दोपहर के बाद से ही गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. सामने आए वीडियो में कई स्थानों पर ओले गिरते भी नजर आ रहे हैं. IMD ने के मुताबिक ये बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रही है, जो भूमध्य सागर के इलाके से उत्पन्न होकर पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान यह पर्याप्त नमी ग्रहण करता जाता है.
यह भी पढ़ें: केरलम में मानसून की एंट्री, पर यहीं से क्यों Enter करता है देश में? कितने प्रकार के होते और कैसे बनता ये वेदर पैटर्न
जब यह पूरी सिस्टम हिमालय से टकराता है तो उत्तर-पश्चिम भारत के गर्म मैदानों के ऊपर वायुमंडल अस्थिर हो जाता है. गर्म और नम हवा तेजी से ऊपर उठती है, जिससे विशाल क्यूमुलोनिम्बस बादल बनते हैं. इन्हीं बादलों के कारण तेज गरज, चमक और कभी-कभी ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में तो इस विक्षोभ ने भारी ओले बरसाए हैं, जिससे वहां तापमान अचानक काफी गिर गया है. लाहौल-स्पीति और कुल्लू घाटी के कुछ हिस्सों में हिमपात की भी सूचना है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: