Delhi Metro: NCR वालों के लिए खुशखबरी, अब बेहद आसान होगा दिल्ली-खेकड़ा के बीच का सफर! जल्द दौड़ेगी मेट्रो

दिल्ली-खेकड़ा के रूट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने दिल्ली-खेकड़ा तक मेट्रो लाइन विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया है, जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो को होगा विस्तार. (Image: AI)

दिल्ली NCR वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जिससे सुनने के बाद सच में आपको न सिर्फ राहत मिलेगी बल्कि खुशी भी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से खेकड़ा तक भी अब मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इस रूट पर रोजाना घंटों सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेट्स आदि को आसानी होगी और उनकी जेब भी पहले के मुकाबले मजबूत रहेगी. दरअसल, बीते कई वक्त से इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों की मांग रहती थी कि दिल्ली का सफर उनके लिए काफी थकाऊ हो जाता है.

विज्ञापन

खासतौर पर जो लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों में नौकरी करते हैं, उनके लिए पीक आवर में यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्री से शाहदरा से खेकड़ा तक मेट्रो ट्रेन का विस्तार कराने की मांग की थी. शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने उनकी मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शाहदरा से खेकड़ा तक मेट्रो ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव यूपी सरकार को भेज दिया है.

विज्ञापन

मेट्रो लाइन से बचेगा घंटों का समय और एनर्जी

विस्तार योजना का मुख्य उद्देशय दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क को यूपी के पश्चिमी सीमा तक पहुंचाना है, ताकि इन क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए दिल्ली का सफर आसान और सुगम बना रहे. फिलहाल इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, जो न सिर्फ यात्रा का समय बढ़ाता है, बल्कि कहीं न कहीं जेब पर भी भारी पड़ता है. इससे योजना के पूरे होने से न सिर्फ यात्रियों को आसानी होगी, बल्कि राजमार्ग से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा, जो अन्य लोगों को भी राहत देने का काम करेगा.

विज्ञापन

मेट्रो लाइन विस्तार से इन क्या-क्या होगा फायदा?

इस योजना के पूरे ने से सबसे ज्यादा फायदा रियल एस्टेट बिजनेस को होगा, क्योंकि जब इस क्षेत्र से मेट्रो की कनेक्टिविटी मिलेगी, तो यहां लोगों को रहना आसान होगा.

  • कारोबार को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
  • दिल्ली और अन्य क्षेत्र के जाने वाले मार्गों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा.
  • नौकरीपेशा लोगों का अच्छा खासा पैसा बचेगा.
  • आसान और सस्ती परिवहन यात्रा आसान करेगा.

एक नजर में समझे पूरा प्लान

परियोजना विशेषता (Project Feature)वर्तमान योजना विवरण (Current Details)
प्रस्तावित मार्ग (Proposed Route)शाहदरा (दिल्ली) से खेकड़ा (बागपत)
वर्तमान स्थिति (Current Status)केंद्र सरकार का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा गया
प्राथमिक लक्ष्य (Primary Objective)लोनी और खेकड़ा के निवासियों के लिए दिल्ली मेट्रो (DMRC) नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना।
जुड़ा हुआ राजमार्ग (Connected Highway)दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग (रोजाना के थकाऊ ट्रैफिक से बड़ी राहत)
तात्तिरी ओवरब्रिज की स्थिति (Tattiri Overbridge Status)निर्माण कार्य का अंतिम निरीक्षण पूरा; अगस्त 2026 में जनता के लिए खुलने की पूरी उम्मीद।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में तैयार हो रहा 500KM का विशाल मेट्रो नेटवर्क! सफर होगा आसान, ट्रैफिक और

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ