Delhi News: साइबर क्राइम आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गया है। किसी न किसी के साथ रोजाना ही साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आती हैं। साइबर क्राइम करने वाले गैंग अक्सर ही मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उनकी मेहनत की कमाई चुटकियों में ऐंठ लेते हैं। इसी बीच, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल, क्राइम ब्रांच ने यूट्यूब कर्मचारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का नाम शाहिद है, जो राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला है। वह ‘राहुल शर्मा फ्रॉम यूट्यूब’ के नाम से लोगों को धमकी देता था और उनकी निजी वीडियो यूट्यूब पर डालने की बात कहकर पैसे ऐंठता था। पीड़ित ने नवंबर 2022 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे ‘यूट्यूब कर्मचारी राहुल शर्मा’ का फोन आया। कॉलर ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि उसके पास पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो है और पैसे न देने पर वह उसे सोशल मीडिया पर डाल देगा।
जांच में हुआ खुलासा
पुलिस की जांच में पता चला कि ‘राहुल शर्मा’ संदीप अग्रवाल नामक एक गिरोह के सदस्य के रूप में काम कर रहा था। पीड़ित ने डरकर 3,61,000 रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। फिर भी उसे ब्लैकमेल के फोन आते रहे और उसने कई बार में 25 लाख रुपये और दिए।
आरोपी यमुनानगर से गिरफ्तार
पुलिस ने तकनीकी और जमीनी निगरानी के जरिए आरोपी शाहिद को यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह वासिम नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो माजिद के नेतृत्व वाले सेक्सटॉर्शन गिरोह से जुड़ा था। आरोपी ‘राहुल शर्मा फ्रॉम यूट्यूब’ और ‘दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार’ बनकर लोगों को ब्लैकमेल करता था। उसने सैकड़ों लोगों को इसी तरह ठगा है।
ये भी पढ़ें- Noida में कब से शुरू होगा इंटरचेंज का काम? दो एक्सप्रेसवे के जुड़ने से दिल्ली-NCR को मिलेगी रफ्तार
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines