Noida में कब से शुरू होगा इंटरचेंज का काम? दो एक्सप्रेसवे के जुड़ने से दिल्ली-NCR को मिलेगी रफ्तार

Greater Noida Interchange: दिल्ली-NCR में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिसमें से एक 11 किमी लंबा आठ-लूप इंटरचेंज भी है, जिसको लेकर पूरा प्लान तैयार किया जा चुका है।

Greater Noida Interchange
विज्ञापन

Greater Noida Interchange: ग्रेटर नोएडा के पास दो एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इंटरचेंज का निर्माण अगले हफ्ते से शुरू होने वाला है। इसका पूरा डिजाइन तैयार हो चुका है। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसके लिए सर्वे का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। दरअसल, ये इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ने का काम करेगा। जानिए इसके बनने से दिल्ली-NCR के सफर पर क्या असर पड़ेगा?

जमीन का सर्वे हुआ पूरा

NHAI ने इस इंटरचेंज के निर्माण के लिए जमीन का सर्वे पूरा कर लिया है। अभी जो थोड़ी बहुत जरूरी प्रक्रियाएं बची हैं, उनको एक हफ्ते के अंदर पूरा करके काम शुरू कर दिया जाएगा। इंटरचेंज बनने के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले गाड़ियां आसानी से अपना रास्ता बदल सकेंगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य नोएडा इंचरनेशनल एयरपोर्ट तक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

इंटरचेंज को बनाने में जो भी परेशानियां आ रही थीं, लगभग सभी को सोल्व कर लिया गया है। जिन किसानों से जमीन ली गई है, उनको अब मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही किसानों को दूसरी जगह पर जमीन भी दी जाएगी। इस पूरे इंटरचेंज को लगभग 270 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसमें कुल आठ लूप बनाए जाएंगे, जिससे पूरा 11 किलोमीटर का एरिया कवर होगा। इसमें से 4 लूप नीचे उतरने वाली गाड़ियों के लिए होंगे, तो बाकी के 4 ऊपर जाने के लिए होंगे। इसका निर्माण इसी साल पूरा किया जा सकता है।

जाम की समस्या होगी कम

इस इंटरचेंज के शुरू होने से सफर करने वाले लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। अभी इन दोनों एक्सप्रेसवे के बीच सफर करने वाली गाड़ियों को परी चौक या दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ता है। इसकी वजह से समय भी ज्यादा लगता है और जाम की समस्या भी होती है। इंटरचेंज बनने के बाद, गाड़ियां एक्सप्रेसवे के बीच से ही रास्ता बदल सकेंगी, जिससे जाम की समस्या कम होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ