Delhi news: पंडित गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, 4 पिस्तौल, जिंदा कारतूस बरामद

Delhi news, Pandit gang, two sharp shooters arrested, Delhi Police, dwarf gang, Bhalswa firing case

पकड़े गए शार्पशूटर

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने पंडित गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भलस्वा डेरी इलाके के एक फायरिंग केस में फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान शिव चंदन पंडित और रोहित के रूप में हुई है।

बोना गैंग के सदस्यों की तलाश में घूम रहे थे

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने एक साथी की मौत का बदला लेने के लिए आपराधिक गिरोह बोना गैंग के सदस्यों की तलाश में घूम रहे थे। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगरानी के मुताबिक 6 फरवरी को सूचना मिली कि अपराधी अपने प्रतिद्वंदी बोना गैंग से बदला लेने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर दोनों आरोपियो को पकड़ा गया।.

विज्ञापन

विज्ञापन

बदला लेने की योजना बना रहे थे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छानबीन में बदमाशों के पास से चार पिस्तौल, जिंदा कारतूस, और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों पंडित गैंग के शार्प शूटर है। उनके एक साथी का बोना गिरोह ने हत्या कर दी थी। वह इसका बदला लेने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ