दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और 3 मासूम बच्चों की हत्या कर सनकी पति फरार

दिल्ली से बड़ी खबर है. यहां चंदन पार्क में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की राजधानी में में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बाहरी उत्तरी दिल्ली स्थित चंदन पार्क इलाके में एक सनकी पति ने किसी तेजधार हथियार अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर के अंदर का नजारा इतना खौफनाक था कि देखने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए किसी तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

आरोपी पति फरार, पुलिस की कई टीमें तैनात

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई स्पेशल टीमें गठित की गई हैं. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी के भागने के रूट का पता चल सके. संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

हत्या की वजह अभी भी रहस्य

आखिर एक पिता ने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को क्यों खत्म कर दिया? यह सवाल अभी भी बना हुआ है. शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिवार के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि घरेलू कलह या किसी अन्य विवाद के कोण को समझा जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ