---विज्ञापन---

धूल भरी तूफानी हवाएं, 50KM स्पीड और बारिश…जानें दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज अच्छी धूप खिली है, लेकिन हवाएं चल रही हैं। बीते दिन बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आई। आइए जानते हैं कि राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

दिल्ली में आज मौसम काफी सुहाना है। हालांकि अच्छी धूप खिली हुई है, लेकिन हवाएं चल रही हैं। बीते दिन राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में धूल भरी आंधी और तूफानी हवाएं चलीं। इस बीच घने काले बादल छाए, गरजे और बिजली कड़की, जिसके बाद हल्की बारिश हुई तो पंखों की हवा तक ठंडी हो गई, लेकिन अचानक मौसम बदलने से दिल्ली के न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन आज से 23 अप्रैल तक मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

आज भी शाम तक बारिश होने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बदलने का कारण पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होना है। दरअसल, 16 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था, जो पहाड़ी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा तथा अगले 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तथा उसके बाद 2-3°C की वृद्धि होगी। आज भी दिल्ली-NCR में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। तूफानी और धूल भरी आंधी चलेगी, जिसकी स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। बादल गरजेंगे और बिजली कड़क सकती है।

 

---विज्ञापन---

अगले 4 दिन दिल्ली-NCR में मौसम ऐसा रहेगा…

---विज्ञापन---

20 अप्रैल- आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन हवाएं चलने और बारिश होने के आसार नहीं।
21 अप्रैल – आसमान साफ ​​रहने तथा 5-20 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हल्की हवाएं चलने की संभावना।
22 अप्रैल- आसमान साफ ​​रहेगा, लेकिन गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है।
23 अप्रैल- आसमान साफ ​​रहेगा, गर्म हवाएं नहीं चलेंगी। हवाओं की स्पीड 15-25 किमी/घंटा रहेगी।

First published on: Apr 19, 2025 07:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola