'हिलने लगे पंखे, घूम गया सिर, दहला दिल'; लोगों ने सुनाई दिल्ली-NCR में भूकंप की आपबीती

Delhi NCR Earthquake Latest Update: दिल्ली-NCR में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप ने लोगों का दिल तक दहला दिया। लोगों ने बताया कि कैसे उन्होंने भूकंप से सब कुछ हिलता देखा, पढ़ें लोगों की आपबीती…

Delhi NCR Earthquake

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों ने लोगों के दिल तक दहला दिए।

Delhi NCR Earthquake Story Told By People: अचानक पंखे हिलने लगे, दरवाजे खड़खड़ाने लगे। पूरा घर ऐसे डोल रहा था कि देखकर सिर ही घूम गया, लगा मानो अभी सब गिर जाएगा। दिल दहल गया था। दहशत के मारे तुरंत घर के बाहर भागे तो देखा कि सभी अपने-अपने घरों के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन

बाहर भी सब कुछ हिलता नजर आ रहा था। यह आपबीती बयां की दिल्ली-NCR के लोगों ने, जिन्होंने सोमवार रात साढ़े 11 बजे करीब 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके सहे। आधी नींद में और आधे जगे लोगों ने भूकंप को इस तरह महसूस किया कि उनकी रूह कांप गई।

विज्ञापन

दिल्ली से 1400 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र

सोमवार रात दिल्ली-NCR में जो भूकंप आया, उसके झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली से करीब 1400 किलोमीटर दूर चीन के दक्षिणी प्रांत शिनझियांग था।

विज्ञापन

धरती से 80 किलोमीटर नीचे से भूकंप के झटके लगे। भारत के साथ नेपाल, पाकिस्तान में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए, लेकिन रोहिणी दिल्ली की रहने वाली स्वाति ने बताया कि भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने भी अपने परिवार को तुंरत बाहर निकाला।

विज्ञापन

किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं

हालांकि दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन काफी देर तक लोग अपने घरों के अंदर नहीं किए। नोएडा सेक्टरी-18 के रहने वाले मोहन ने बताया कि उन्होंने भूकंप से हिलती चीजों को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद किया। पंखें-झूमर, दरवाजे ऐसे हिल रहे थे कि अभी गिर जाएंगे।

इमारतें तक हिलती दिख रही थीं। काफी देर तक लोग अपने घरों के बाहर आपस में चर्चा करते दिखे। भूकंप की दहतश इतनी थी कि लोगों ने हाड़ कंपाने वाली ठंड भी बर्दाश्त कर ली। दिनभर रामलला के आने की खुशी मनाने वाले लोगों को रात को भूकंप ने डरा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ