दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन सर्विस का आज के लिए टाइम बदला, जानें कितने बजे दौड़ेगी?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) निर्धारित रखरखाव के कारण आज 17 मई को कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच येलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं पर सुबह 06:25 बजे तक 35 मिनट की अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय से समयपुर बादली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन में मामूली बदलाव किया गया है, जो अब सुबह 05:45 बजे की बजाय 05:55 बजे रवाना होगी।

दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) निर्धारित रखरखाव के कारण 17 मई को कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच येलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं को सुबह जल्दी चलाया जाएगा। साथ ही केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली पहली मेट्रो ट्रेन में मामूली बदलाव किए गए हैं। खासकर अगर यात्री कश्मारी गेट, केंद्रीय सचिवालय या मंडी हाउस से यात्रा कर रहे हों।

विज्ञापन

मेट्रो येलो लाइन पर किया गया बदलाव

विज्ञापन

बता दें कि डीएमआरसी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि इस लाइन पर सुबह 06:25 बजे तक 35 मिनट की अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। येलो लाइन के दो टर्मिनल स्टेशनों, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम और समयपुर बादली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पहली ट्रेनों के समय में कोई भी बदलाव नहीं दिखेगा। इसी प्रकार, समयपुर बादली और विश्वविद्यालय से सुबह-सुबह अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा।

विज्ञापन

डीएमआरसी ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

बता दें कि पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह उपाय नियोजित रखरखाव गतिविधियों का हिस्सा है और यह सिर्फ येलो लइन(लाइन2) के एक विशेष लाइन को प्रभावित करेगा। येलो लाइन के बाकी हिस्सों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

विज्ञापन

केंद्रीय सचिवालय से समयपुर बादली ट्रेन में किया गया बदलाव

हालांकि, केंद्रीय सचिवालय से समयपुर बादली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन में मामूली बदलाव किया गया है, जो अब सुबह 05:45 बजे की बजाय 05:55 बजे रवाना होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस समय के दौरान अल्टरनेट रूट के रूप में वायलेट लाइन पर विचार करें। खासकर यदि वे कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय या मंडी हाउस से यात्रा कर रहे हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ