हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम

विज्ञापन

Delhi Liquor Scam: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गुरुवार को मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची। बता दें कि इससे पहले भी मंगलवार को ED ने सिसोदिया का बयान लिया था।

बता दें कि जांच एजेंसी ने इस मामले में एक नई गिरफ्तारी भी की है। हैदराबाद स्थित व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ईडी ने आज पूछताछ के लिए भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को भी बुलाया है। बता दें कि पिछले साल सीबीआई ने केसीआर की बेटी कविता से पूछताछ की थी।

20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं मनीष सिसोदिया

बता दें कि मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल पहला चार्जशीट दायर किया था। जांच एजेंसी ने चार्जशीट में कहा था कि दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से की गई सिफारिश पर CBI की ओर से दर्ज किए गए मामले का संज्ञान लेने के बाद करीब 200 सर्च ऑपरेशन चलाए गए हैं। जुलाई में दायर दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के निष्कर्षों पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी।

विज्ञापन

अक्टूबर में ईडी ने दिल्ली और पंजाब में लगभग तीन दर्जन स्थानों पर छापा मारा था। इसके बाद मामले में शराब वितरक इंडोस्पिरिट समूह के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी की गई थी। ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया था कि उत्पाद नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गईं थीं, जिससे कथित तौर पर राजस्व में 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola