Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आरोपों पर जवाब पेश किया। कोर्ट में पेश किए गए जवाब पत्र के अनुसार उन्होंने कहा कि ईडी के चारों गवाह भाजपा से जुड़े हैं। अरविंद केजरीवाल ने जवाब पत्र में कहा कि भाजपा समर्थिक लोकसभा उम्मीदवार श्रीनिवासन रेड्डी, शराब घोटाले में भाजपा को 60 करोड़ का चंदा देने वाले शरथ रेड्डी, गोवा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम प्रमोद सांवत के करीबी सत्य विजय और सीएम सांवत की कैंपेन मैनेजर को ईडी ने गवाह के तौर पर पेश किया। इन चारों के बयान के आधार पर ही मुझे हिरासत में लिया गया।
इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था। हलफनामे में जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि 9 समन मिलने के बाद भी वे पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे। उन्होंने अपने व्यवहार से गिरफ्तारी को बल दिया। इतना ही नहीं ईडी ने केजरीवाल की याचिका को आधारहीन बनाते हुए खारिज करने की मांग की। ईडी ने कहा कि गिरफ्तारी के कारणों को विभिन्न अदालतों में परीक्षण हुआ है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी झूठ बोलने की मशीन बन गई है।
हमारे पास पर्याप्त सबूत- ईडी
जांच एजेंसी ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि केजरीवाल के पास कुछ ऐसे सबूत हैं जिसके लिए उन्हे गिरफ्तार किया गया। ईडी ने कहा कि अपराध की जांच के लिए वह पूरी तरह से अधिकृत है। हमारे लिए कोई बड़ा नेता हो या आम आदमी सभी बराबर है। ईडी ने कहा कि केजरीवाल सीएम हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है ये आधार नहीं हो सकता।
21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल
बता दें कि शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रूख किया था। लेकिन कोर्ट ने ईडी के पर्याप्त सबूतों को आधार मानकर उनकी याचिका रद्द कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
ये भी पढ़ेंः AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत, वक्फ बोर्ड मनी लाॅन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल की क्यों जरूरी थी गिरफ्तारी, ED के ‘सुप्रीम’ जवाब पर आप का पलटवार
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
19 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines