Delhi Power Cut Alert: अलकनंदा, निजामुद्दीन, छतरपुर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 11 October ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 11 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसको लेकर BSES के BRPL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आइए इस स्टोरी में जानें किन इलाकों में बिजली रहेगी गुल और कब तक?

Delhi Power Cut 11 October 2026

दिल्ली में 11 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI)

देश की राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए आए दिन विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली से जुड़ा कार्य किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण बिजली खपत में भी अच्छा-खासा इजाफा हुआ है, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में बिजली लाइनें पुरानी है या फिर उन्हें अपग्रेड की जरूरत है, इसी कारण बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BRPL ने अपने अंतर्गत आने वाले कई इलाकों के लिए 11 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 11-10-2026) को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिस कारण प्रभावित इलाकों में बिजली से जुड़ा कार्य होगा और बिजली सप्लाई कुछ वक्त के लिए गायब रहेगी. आइए जानते हैं क्या आपके एरिया में भी बिजली कटेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में रहेगा पावर कट?

BSES के BRPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई महत्वपूर्ण इलाके, जहां लोगों की घनी आबादी रहती हैं, वह प्रभावित रहने वाले हैं. प्रभावित डिविजनों में जाफरपुर, मुंडका, नांगलोई, खानपुर, अलकनंदा, निजामुद्दीन और छतरपुर के कई इलाके शामिल हैं. इन डिविजनों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह पावर कट से पहले ही बिजली से जुड़ा तमाम जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें. आपकी सुविधा के लिए हम नीचे प्रभावित एरिया की लिस्ट अपलोड कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना एरिया चेक कर सकते हैं.

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य दिनभर अलग-अलग स्लॉट में पूरे किए जाएंगे. ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली कटौती का मुख्य समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा. हालांकि, कुछ डिवीजनों में सुबह, 09:00 बजे, 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, दोपहर 02:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक और दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:10 बजे तक काम चलेगा.

विज्ञापन

कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे?

आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, यह बिजली कटौती पावर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए की जा रही है. इस दौरान BRPL के अंतर्गत क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन (TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATION), ट्रांसफॉर्मर-प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCE), LT सर्किट-मेंटेनेंस (LT CIRCUIT-MAINTENANCE), 11KV फीडर-प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (11KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCE), RMU-केबल एंट्री होल खुलने (RMU-CABLE ENTRY HOLE OPEN), LT सर्किट-पेड़ों की छंटाई (LT CIRCUIT-TREE TRIMMING) आदि से जुड़ा कार्य किया जाएगा. इस कार्य के सफलतापूर्वक पूरा होने से इन इलाकों में बिजली सप्लाई पहले की तुलना में बेहतर हो सकेगी.

इस बात का रखे खास ध्यान

बिजली से जुड़ा कार्य जब पूरा हो जाए और सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुंरत भारी बिजली उपकरणों जैसे- एसी, फ्रिज, मोटर आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर किसी कारण से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद ये बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा इंतजार करें और फिर इन चीजों को चालू करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ