Delhi Assembly Elections Result 2025 : दिल्ली की सत्ता किसे मिलेगी और किसको हार का मजा चखना पड़ेगा? इसके लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार यानी 8 फरवरी को आएंगे। चुनावी परिणाम आने के बाद यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली के 19 स्थानों पर हर एक विधानसभा सीट के लिए 70 स्ट्रांग रूम बनाए हैं, जहां काउंटिंग होगी। इस वक्त स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है, जहां पुलिस की सख्त व्यवस्था है। साथ ही लोग भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट eci.gov.in और उसके रिजल्ट पोर्टल results.eci.gov.in पर चुनाव रिजल्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Delhi: ACB के नोटिस में अरविंद केजरीवाल से पूछे गए ये 5 सवाल, संजय सिंह ने क्या की शिकायत?
कुछ घंटे में उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी, जबकि कालकाजी में सीएम आतिशी का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।
पार्टियों के दफ्तरों में दिखा उत्साह
दिल्ली चुनाव के नतीजे से एक दिन पहले राजधानी का सियासी पारा हाई रहा। राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों में पंडाल लग गए और मंच सज गए हैं। कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है। चुनाव परिणाम को लेकर आप और भाजपा ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। दोनों दलों के दफ्तरों में आने वाले लोगों और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं और दरी बिछाई गई। हालांकि, कांग्रेस के दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें : ‘पारदर्शी काम नहीं कर रहा चुनाव आयोग’, अरविंद केजरीवाल ने क्यों लगाया आरोप?
मिल्कीपुर उपचुनाव के भी आएंगे परिणाम
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए भी शनिवार को मतगणना होगी। मिल्कीपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में काउंटिंग सेटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इसे लेकर अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि जीआईसी में वोटों की गिनती होगी और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एसपी के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। चुनाव आयोग के आदेशानुसार 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। एजेंट और मतगणना कर्मी अलग-अलग गेट से प्रवेश करेंगे। पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती है। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
17 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
47 mins agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines