'पारदर्शी काम नहीं कर रहा चुनाव आयोग', अरविंद केजरीवाल ने क्यों लगाया आरोप?

Arvind Kejriwal Allegation Election Commission : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो गया। अब चुनावी नतीजे की बारी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है।

Arvind Kejriwal
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Allegation Election Commission : दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर राजनीतिक दलों की निगाहें चुनाव के नतीजे पर टिकी हैं। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पारदर्शी काम नहीं कर रहा है।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद EC ने फॉर्म 17सी और हर विधानसभा में हर बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट बनाई है, जिस पर पार्टी ने हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड कर दिए हैं। इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है।

Advertisment

पारदर्शी काम नहीं कर रहा EC : अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिन भर उनकी ओर से हर विधानसभा और हर बूथ का डेटा सारणीबद्ध प्रारूप में भी पेश किए जाएंगे, ताकि हर मतदाता इस जानकारी तक पहुंच सके। यह काम चुनाव आयोग को पारदर्शिता के हित में करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

मतगणना की तैयारी पर क्या बोले स्पेशल सीपी?

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव परिणाम की तैयारियों पर स्पेशल सीपी एसपीएनओ देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्र के प्रभारी एडीसीपी बनाए गए हैं। 19 काउंटिंग सेंटरों पर सीएपीएफ की 38 कंपनियां तैनात हैं। स्थानीय पुलिस उम्मीदवारों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ