हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली में डबल मर्डर; सुभाष पार्क इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, चश्मदीदों से पूछताछ में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Delhi Double Murder Case: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन एक दूसरे को जानते थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 300 मीटर के अंदर दो लोगों को गोली मारी गई है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय तिर्की ने बताया कि हमें आज सुबह करीब 2.30 बजे सूचना मिली थी।

https://twitter.com/ANI/status/1678564252930674693

विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट डीसीपी ने बताया कि वारदात की जानकारी के बाद जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की, तो हमें पता चला कि एक अन्य व्यक्ति जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, वह भी सुभाष पार्क का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola