दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली फिलहाल लिस्ट से बाहर
Most Polluted Cities In The World: सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट सामने आई, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसमें भारत के 13 शहर तो दिख रहे हैं, लेकिन सूची में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम नहीं है.
दिल्ली में प्रदूषण अक्सर परेशानी का सबब बनता है (Photo-PTI)
World’s 20 Most Polluted Cities: 19 अक्तूबर की दोपहर को दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 शहर भारत के थे. हालांकि दिल्ली, जो अक्सर गंभीर वायु प्रदूषण के लिए बदनाम रहती है, एक्यूआईडॉटइन के रियल टाइम डेटा के मुताबिक उस वक्त इस ग्लोबल रैंकिंग में शामिल नहीं थी. सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:30 बजे लिए गए ये आंकड़े, अलग-अलग शहरों में पॉल्यूशन के बदलते लेवल और दिन भर एयर क्वालिटी में आए फर्क को बयां कर रहे हैं.
विज्ञापन
टॉप 20 में कौन से भारतीय शहर शामिल थे?
यूपी का बुलंदशहर दुनिया भर में तीसरे स्थान पर रहा, जहां US AQI 198 दर्ज किया गया, जिसे ‘अनहेल्दी’माना जाता है. त्रिपुरा के अगरतला ने 181 की रीडिंग के साथ चौथा रैंक हासिल किया. राजस्थान के पाली, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, तीनों में AQI 174 दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा का रोहतक 172 के साथ रहा, जबकि कोटा में 170 दर्ज किया गया. मुंबई का AQI 167 रहा, और हापुड़ का 166. हिसार और बीकानेर में 165-165 AQI दर्ज किया गया, जबकि बरेली में 164 रहा. ये भारतीय शहर टॉप 20 की सूची में शामिल थे.
विज्ञापन
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट
रैंक
शहर
राज्य/क्षेत्र और देश
AQI
सीवियर
1
पलंगकाराया
सेंट्रल कालीमंतन, इंडोनेशिया
242
सीवियर
2
पालेमबांग
साउथ सुमात्रा, इंडोनेशिया
207
सीवियर
3
बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश, भारत
198
अनहेल्दी
4
अगरतला
त्रिपुरा, भारत
181
अनहेल्दी
5
सम्पित
मध्य कालीमंतन, इंडोनेशिया
180
अनहेल्दी
6
जांबी
इंडोनेशिया
176
अनहेल्दी
7
पाली
राजस्थान, भारत
174
अनहेल्दी
8
मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश, भारत
174
अनहेल्दी
9
बुरहानपुर
मध्य प्रदेश, भारत
174
अनहेल्दी
10
मथुरा
उत्तर प्रदेश, भारत
174
अनहेल्दी
11
रोहतक
हरियाणा, भारत
172
अनहेल्दी
12
कोटा
राजस्थान, भारत
170
अनहेल्दी
13
मुंबई
महाराष्ट्र, भारत
167
अनहेल्दी
14
हापुड़
उत्तर प्रदेश, भारत
166
अनहेल्दी
15
पुत्रजाया
पुत्रजया, मलेशिया
166
अनहेल्दी
16
हिसार
हरियाणा, भारत
165
अनहेल्दी
17
बीकानेर
राजस्थान, भारत
165
अनहेल्दी
18
बरेली
उत्तर प्रदेश, भारत
164
अनहेल्दी
19
कुआलालंपुर
कुआलालंपुर, मलेशिया
164
अनहेल्दी
20
पेटालिंग जाया
सेलांगोर, मलेशिया
164
अनहेल्दी
तारीख: 19 अक्टूबर 2026 | वक्त: दोपहर 3:30 बजे IST | सोर्स: AQI.in
टॉप पर इंडोनेशिया का शहर
इंडोनेशिया का पलंगकारया 242 के US AQI के साथ ग्लोबल लेवल पर पहले स्थान पर रहा, जो गंभीर प्रदूषण को दर्शाता है. पालेमबांग 207 की रीडिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इंडोनेशिया के दूसरे शहर, जैसे कि साम्पिट और जाम्बी भी इस लिस्ट में शामिल रहे. मलेशिया के कई शहर, जैसे पुत्राजाया, कुआलालंपुर और पेटालिंग जाया भी इस लिस्ट में दिखाई दिए.
विज्ञापन
दिल्ली में पॉल्यूशन लेवल घटता-बढ़ता रहा
टॉप 20 में शामिल न होने के बावजूद, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बना रहा. पिछले AQI ग्राफ के मुताबिक, 19 अक्टूबर को सुबह तकरीबन 7:31 बजे राजधानी में AQI 191 के पीक लेवल पर पहुंच गया था, जो दिन के दौरान कम हो गया. ये डेटा दिखाता है कि मौसम की स्थिति, उत्सर्जन और वायुमंडलीय गतिविधियों के कारण रियल-टाइम रैंकिंग बहुत तेजी से बदल सकती है. ग्लोबल लेवल पर टॉप 20 में शामिल न होने का मतलब ये नहीं है कि वहां की हवा साफ है. पॉल्यूशन का हाई लेवल फिर भी लोगों के सेहत पर असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों पर.