Guru Ketu Yuti: 31 अक्टूबर को गुरु-केतु की युति इन 4 राशियों के लिए रहेगी शुभ, बनेंगे आर्थिक लाभ के योग

Guru Gochar 2026: गुरु ग्रह 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे. गुरु ग्रह के गोचर करने से केतु और गुरु की युति होगी.

GRAH.jpg
1 / 6
गुरु और केतु ग्रह की युति के प्रभाव से 4 राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा. (Photo Credit - AI)

Guru Ketu Yuti 2026: गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि में केतु पहले से विराजमान हैं. ऐसे में केतु और गुरु के साथ होने से युति का निर्माण होगा. गुरु-केतु युति के प्रभाव से करियर और कारोबार में लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

गुरु-केतु युति राशिफल

गुरु-केतु युति राशिफल2 / 6

गुरु-केतु की युति से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. आप लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. बता दें कि, इस युति के प्रभाव से मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि के लोगों को फायदा होगा. आइये इन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

गुरु और केतु की युति मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ साबित होगी. करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. आप लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. ये भी पढ़ें - Lucky Zodiac Signs: आज दशहरा पर ग्रहों का शुभ संयोग चमकाएगा भाग्य, इन 5 राशियों को मिल सकता है जबरदस्त फायदा

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

सिंह राशि वालों की कमाई बढ़ सकती है. आप लोगों के बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपके लिए यात्रा के योग बन सकते हैं. नई नौकरी की तलाश में लगे हैं तो, इसमें सफलता मिल सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

गुरु और केतु ग्रह की युति से कन्या राशि के जातकों को फायदा हो सकता है. कन्या राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे. आप लोगों को व्यपारा में बड़ा लाभ होगा. मेहनत का फल मिलेगा. ये भी पढ़ें - Mangal Gochar Rashifal: 12 नवंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल गोचर से बनेंगे तरक्की के अवसर

धनु राशि

धनु राशि6 / 6

नौकरी बदलने का विचार है तो, आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आप लोगों का मन प्रसन्न होगा. निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा. अचानक से धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन