दिल्ली से देहरादून का सफर केवल 2.5 घंटे में, जानें कब से शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो खंड जोकि 32 किलोमीटर लंबे हैं, उनको जल्द ही खोलने की योजना बनाई जा रही है। जानिए कब से इसपर आप सफर कर सकते हैं।

Delhi-Dehradun Expressway
विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, NHAI ने रविवार को इसका उद्घाटन किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख को टाल दिया गया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से 6 घंटे के बजाय 2.5 घंटे में सफर तय किया जा सकेगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे

210 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेस वे दिल्ली और देहरादून को सहारनपुर के रास्ते जोड़ेगा। जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय आधे से भी कम हो जाएगा। दिल्ली से देहरादून का सफर केवल छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे में किया जा सकेगा। इसका पहला चरण एनसीआर को उत्तराखंड से जोड़ने का काम करेगा। इस रास्ते से देहरादून आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के दो खंड 32 किलोमीटर लंबे हैं। जिसका 17 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में है और बाकी का 15 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बागपत सीमा पर पडे़गा। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों सेक्शन का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए जल्द ही नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।

कहां से गुजरेगा एक्सप्रेस वे?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इस 32 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 25 से 30 मिनट में तय की जा सकेगी। यह अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर बागपत तक जाएगा। पहला चरण, 32 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अक्षरधाम से ईपीई तक चलेगा। जो लक्ष्मीनगर, गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास और बिहारीपुर से होते हुए अंकुर विहार से निकलकर गाजियाबाद तक जाएगा।

विज्ञापन

दूसरे चरण की बात करें तो यह 118 किलोमीटर लंबा बनेगा, जो ईपीई से सहारनपुर बाईपास तक जाएगा। तीसरा चरण 40 किलोमीटर का होगा, जो गणेशपुर को सहारनपुर बाईपास से जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा अंतिम चरण 20 किलोमीटर लंबा होगा, जो देहरादून तक पहुंचाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ