दिल्ली के महरौली में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.

Mahrauli Building Collapsed

Credit: Social Media

राजधानी दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में मौजूद महरौली में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, इमारत महरौली थाना क्षेत्र के सैदुलाजाब इलाके में मौजूद थी. चश्मदीदों का कहना है कि इमारत गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी और कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई. हादसे के समय इमारत में कई लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और बाकी आपदा राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. बचावकर्मी मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. हादसे के बाद आसपास के इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके कारण पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

क्या है वजह?

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है. फिलहाल इमारत गिरने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में निर्माण की गुणवत्ता और भवन की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुराने या कमजोर ढांचे वाली इमारतों की समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ