Delhi Crime News: दिल्ली के करोल बाग से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 भाइयों ने एक कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि युवकों ने यह हत्या एक मोबाइल फोन और कैंची के लिए की है। पुलिस ने आरोपी युवक को शादीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपी और पीड़ित की पहचान
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी रोशन (23) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी की पहचान प्रसाद नगर इलाके के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है। इन दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन की चोरी को लेकर व्यक्ति की बेरहमी से कैंची से घोंपकर हत्या कर दी। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान सागर (25) के रूप में हुई है, जो होलम्बी कलां का रहने वाला है और कूड़ा बीनने का काम करता था।
सीने, कूल्हे और सिर पर चोट के निशान
कूड़ा बीनने वाले सागर को 8 जून की सुबह करीब 9:40 बजे करोल बाग में तिकोना पार्क के पास फुटपाथ पर घायल और बेहोश पाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सागर को तुरंत RML अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) के अनुसार, मृतक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सीने, कूल्हे और सिर पर कई चोट के निशान थे।
मौके पर मिली एक सुई और सिरिंज
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक काले-पीले रंग की टोपी, लाल रंग की चप्पल और एक सुई के साथ एक सिरिंज मिली है। जिला मोबाइल अपराध दल और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) ने घटनास्थल की जांच की। प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
फ्रूट्स मंडी से पहला आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने इलाके के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला शुरू किया और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। कुछ ही घंटों मेहनत के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली। वहीं सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने दो संदिग्धों को भी पहचान लिया है। पहले आरोपी रोशन को पुलिस ने केशोपुर फ्रूट्स मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की बताई जगह तिकोना पार्क से हत्या में इस्तेमाल होने वाली खून से सनी कैंची भी बरामद कर ली है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: नेहरू विहार में नाबालिग लड़की की मौत, चेहरे पर चोट के निशान
आखिर क्या था पूरा मामला?
पूछताछ के दौरान आरोपी रोशन ने बताया कि करीब 5-6 दिन पहले वो और उसका छोटा भाई सागर के साथ नितेश तिकोना पार्क में बैठकर गांजा का सेवन कर रहे थे। इस दौरान सागर ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया और कुछ समय बाद बेच दिया। 8 जून को वो दोनों फिर से सागर से कैंची लेने के लिए मिले। लेकिन सागर ने कैंची वापस देने से मना कर दिया। इसकी वजह से दोनों में बहस शुरू हो गई। आरोपी ने बताया कि इस दौरान सागर ने हमला करने के लिए कैंची निकाली, जिसके बाद नितेश ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान रोशन ने उसकी गर्दन, छाती और पेट पर कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद वे घबरा गए और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी उसके छोटे भाई नितेश की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
10 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
11 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
15 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
15 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
18 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines