दिल्ली की 100 साल पुरानी मस्जिद को मिला खाली करने का नोटिस, पास के घरों में पानी-बिजली सप्लाई काटी

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित मस्जिद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के इलाके में रहने वाले कई परिवार भी इससे प्रभावित हुए हैं.

Race Course Mosque, NDMC Demolition Drive, New Delhi Municipal Council, Race Course Demolition, delhi 100-Year-Old Mosque

मस्जिद प्रबंधन को 19 अक्टूबर के आसपास परिसर खाली करने का नोटिस दिया गया था. (Image - AI)

सौ साल से ज्यादा पुरानी रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने का नोटिस देने और उसकी पानी और बिजली की आपूर्ति बंद किये जाने बाद अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि ध्वस्तीकरण अभियान के तहत मस्जिद के आसपास के इलाके में भी बिजली-पानी की सुविधाएं बंद कर दी गई हैं. नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित मस्जिद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के इलाके में रहने वाले कई परिवार भी इससे प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मस्जिद प्रबंधन को 19 अक्टूबर के आसपास परिसर खाली करने का नोटिस दिया गया था और इसके लिए छह दिन का समय दिया गया. नोटिस में कहा गया था कि यह जमीन केंद्र सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय की है. इसमें अनधिकृत कब्जे और निर्माण के खिलाफ चेतावनी भी दी गई थी. बताया जाता है कि एनडीएमसी ने सात अक्टूबर को मस्जिद की पानी और बिजली की आपूर्ति काट दी थी.

विज्ञापन

एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कोर्ट के आदेश पर इलाके में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है. एलडीओ के आदेश के बाद मस्जिद समेत कई संपत्तियों के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं.’

आजादी से पहले बनी यह मस्जिद एनडीएमसी की विरासत सूची में ग्रेड-2 स्मारक के रूप में दर्ज है. हालांकि, एलडीओ का कहना है कि यह ढांचा सरकारी जमीन पर बना है और इसे अतिक्रमण मानता है. रेस कोर्स रोड इलाके में जारी ध्वस्तीकरण अभियान के कारण करीब 700 परिवारों के विस्थापित होने की आशंका है.

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इलाके के निवासियों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया है और उन्हें कुछ किलोमीटर दूर वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ