दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, ऑफिस जाने वाले हजारों यात्री फंसे
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर 22 अक्तूबर 2026 को सिग्नल से जुड़ी परेशानी की वजह से ट्रेन सर्विसेज पर असर पड़ा. द्वारका के ककरौला से राजेंद्र प्लेस के बीच मेट्रो स्लो स्पीड से चली, जिससे सुबह के बिजी टाइम में डेली कम्यूटर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा.
Delhi Metro Blue Line Signal Failure: सिग्नल में गड़बड़ी के चल दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन मेट्रो की रफ्तार कम होने से पैसेंजर्स को अपनी मंजिल तक पहुंचने में नॉर्मल से ज्यादा वक्त लगा. खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ा. मेट्रो की धीमी सेवाओं के कारण बड़ी तादाद में लोगों की जर्नी पर असर पड़ा.
विज्ञापन
Service Update
Delay in train services on Blue Line between Dwarka – Kakrola and Rajendra Place metro stations due to signalling issue.
डीएमआरसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि इस लाइन पर सर्विस नॉर्मल हो गई. सिग्नल फेलियर को ठीक करने में तकरीन आधे घंटे का वक्त लगा. इस दौरान न सिर्फ ऑफिस जाने वाले डेली पैसेंजर्स, बल्कि रेलवे स्टेशन और बस अड्डे तक पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सर्विस फिर से शुरू होने पर लोगो
ब्लू लाइन दिल्ली-एनसीआर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के सबसे अहम कॉरिडोर में से एक है. ये दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के मेन रेसिडेंशियल इलाकों, कमर्शियल सेंटर्स, ऑफिस हब और शॉपिंग डेस्टिनेशंस को जोड़ती है, जिससे ये रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए एक ‘लाइफलाइन’ बन गई है.
रूट और मेन कनेक्टिविटी
ब्लू लाइन 2 सेक्शंस में चलती है, एक लाइन द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है, और दूसरी लाइन यमुना बैंक को वैशाली से जोड़ती है. ये वेस्ट दिल्ली के रिहायशी इलाकों को सेंट्रल दिल्ली और नोएडा और गाजियाबाद के तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों से जोड़ती है.
इसके अहम स्टेशनों में राजीव चौक, मंडी हाउस, करोल बाग, द्वारका, कीर्ति नगर, मयूर विहार-1, नोएडा सेक्टर 16 और आनंद विहार शामिल हैं. राजीव चौक से कनॉट प्लेस तक पहुंचा जा सकता है, जबकि आनंद विहार एक बड़े इंटरचेंज और ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर काम करता है, जहां से यात्री रेलवे और इंटर स्टेट बस की सर्विस ले सकते हैं.
विज्ञापन
ब्लू लाइन में रुकावटें एक बड़ी चिंता
सिग्नल फेल होने, तकनीकी खराबी या सर्विस में देरी होने पर हजारों यात्री प्रभावित हो सकते हैं, खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान. देरी होने पर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में भीड़ बढ़ सकती है, ऑफिस के शेड्यूल बिगड़ सकते हैं और पैसेंजर्स को सफर के लिए कोई दूसरा साधन खोजना पड़ सकता है. इसलिए ब्लू लाइन सिर्फ एक मेट्रो कॉरिडोर नहीं है; ये दिल्ली-एनसीआर में घरों, वर्कप्लेस और ट्रांसपोर्ट हब को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी है. रोजाना के सफर को सुचारू बनाए रखने और इस क्षेत्र की सड़कों पर दबाव कम करने के लिए, इसका भरोसेमंद तरीके से चलना बहुत जरूरी है.