Delhi: किडनैपिंग का मास्टरमाइंड किसान मूरत गिरफ्तार, 2024 के अपहरण मामले में रहा मुख्य साजिशकर्ता

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 2024 के एक सनसनीखेज किडनैपिंग और डकैती मामले के मुख्य साजिश कर्ता को अरेस्ट कर लिया है। वह 1 साल से फरार था। दिल्ली से पढ़ें राहुल प्रकाश की रिपोर्ट…

delhi police news
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2024 के एक सनसनीखेज किडनैपिंग और डकैती मामले के मुख्य साजिश कर्ता किसान मूरत (45) को गिरफ्तार कर लिया है। 1 साल से फरार चल रहे मूरत को बाबा हरिदास नगर, दिल्ली से तकनीकी निगरानी के बाद दबोचा गया।

क्या है पूरा मामला?

नांगलोई पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 648/2024 के तहत दर्ज यह मामला एक जौहरी के अपहरण और डकैती से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, किसान मूरत ने शुरू में खुद को पीड़ित बताकर पेश किया, लेकिन असल में अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था। उसके तीनों साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बस पुलिस की पकड़ से किसान मूरत ही फरार चल रहा था, जो अब पकड़ा गया है।

कैसे घटना को दिया था अंजाम?

बीएसईएस में तकनीशियन के तौर पर काम करने वाला मूरत कथित तौर पर एक जानने वाले जौहरी दर्शन को मुथूट फाइनेंस से सोना छुड़ाकर कम दाम में बेचने का लालच देकर फंसाया। जब जौहरी ने सोना छुड़ा लिया और वे बाहर आए। तब आरोपी के साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनकी कार रोक ली। उन्होंने जौहरी से सोना और नकदी लूट कर उसे कार से बाहर फेंक दिया। आरोपी उसी कार में बैठा रहा। फिर उसने जौहरी को शुरू में पुलिस को शिकायत न करने को बोला। हालांकि, जब जौहरी ने पीसीआर कॉल की, तो मूरत वहां से फरार हो गया। तब से वह लगातार उत्तर प्रदेश और बिहार में ठिकाने बदल रहा था।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने 11 जुलाई 2025 को बाबा हरिदास नगर, दिल्ली में छापा मारा गया। फिर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। जिसे कथित तौर पर सुबह ही प्रतापगढ़ (यूपी) से आया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ